Chandu Champion Trailer Update: कार्तिक आर्यन अपने गृहनगर ग्वालियर में लॉन्च करेंगे ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर, इस तारीख को होगा धमाका!

कार्तिक आर्यन ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का शानदार पोस्टर बुधवार को जारी किया था. यह पोस्टर उनके फैंस और दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है. इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च भी ऐलान कर दिया है.

Chandu Champion Trailer Update: कार्तिक आर्यन ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का शानदार पोस्टर बुधवार को जारी किया था. यह पोस्टर उनके फैंस और दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है. इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च भी ऐलान कर दिया है. जी हां इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट कार्तिक के गृहनगर ग्वालियर में 18 मई को आयोजित किया जाएगा.

पहले लुक पोस्टर को मिले जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद, कार्तिक ने अपनी फिल्म के प्रचार अभियान को अपने गृहनगर से शुरू करने का निर्णय लिया है. इस खास मौके पर फिल्म के निर्देशक कबीर खान और निर्माता साजिद नाडियाडवाला भी मौजूद रहेंगे. Chandu Champion: कार्तिक आर्यन स्टारर 'चंदू चैंपियन' का जबरा पोस्टर आया सामने, 14 जून को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (View Pic)

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\