Chandu Champion New Poster: कार्तिक आर्यन 'चंदू चैंपियन' के नए पोस्टर में बॉक्सर के अवतार में आए नजर, एक्टर ने रिंग में दिखाए सिक्स पैक एब्स (View Pics)
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें वे बॉक्सर के रूप में नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर में कार्तिक ने रिंग में अपने सिक्स पैक एब्स दिखाए हैं, जिसे देखकर उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं.
Chandu Champion New Poster: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें वे बॉक्सर के रूप में नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर में कार्तिक ने रिंग में अपने सिक्स पैक एब्स दिखाए हैं, जिसे देखकर उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं.कार्तिक ने कल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह पोस्टर साझा किया, जिसमें वे लंगोट पहने हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है और यह फिल्म 14 जून को रिलीज होगी. Chandu Champion Trailer Update: कार्तिक आर्यन अपने गृहनगर ग्वालियर में लॉन्च करेंगे ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर, इस तारीख को होगा धमाका!
फिल्म का ट्रेलर 18 मई को रिलीज होने जा रहा है, जिसका उनके फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं. इस ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन कार्तिक के नेटिव प्लेस ग्वालियर में किया जाएगा. फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है.
देखें चंदू चैंपियन का नया पोस्टर:
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)