बॉलीवुड

Baaghi 4 Teaser: टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म 'बागी 4' का टीजर हुआ रिलीज, अगले साल दस्तक देगी फिल्म (Watch Video)

एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बागी 4' के टीजर ने धमाल मचा दिया है. इस टीजर में टाइगर अपने शानदार एक्शन और दमदार अंदाज़ में नजर आ रहे हैं. टीजर में भले ही कहानी का खुलासा नहीं होता, लेकिन इतना तो साफ है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा.

Baaghi 4 Teaser: टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म 'बागी 4' का टीजर हुआ रिलीज, अगले साल दस्तक देगी फिल्म (Watch Video)
Tiger Shroff (Photo Credits: Instagram)

Baaghi 4 Teaser: एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बागी 4' के टीजर ने धमाल मचा दिया है. इस टीजर में टाइगर अपने शानदार एक्शन और दमदार अंदाज़ में नजर आ रहे हैं. टीजर में भले ही कहानी का खुलासा नहीं होता, लेकिन इतना तो साफ है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. टीजर की खास बात ये है कि टाइगर श्रॉफ फिल्म 'बागी 3' का डायलॉग, "जो ये तेरा टॉर्चर है, वो मेरा वॉर्मअप है " फिर से बोलते हुए दिखाई देते हैं. इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'बागी 4' भी देशभक्ति और एक्शन का तड़का लगाकर दर्शकों का मनोरंजन करेगी. Do Aur Do Pyaar: विद्या बालन और प्रतीक गांधी स्टारर फिल्म 'दो और दो प्यार' के पोस्टर हुए रिलीज, कल आएगा टीजर (View Pics)

फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया गया है. 'बागी' सीरीज़ की पिछली तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं, और उम्मीद है कि 'बागी 4' भी इसी सिलसिले को आगे बढ़ाएगी. हालांकि, मेकर्स ने अभी फिल्म की निश्चित रिलीज़ डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

देखें टीजर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2024 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).