बॉलीवुड

Bandaa Singh Chaudhary Motion Poster: अरशद वारसी और मेहर विज की 'बंदा सिंह चौधरी' का मोशन पोस्टर लॉन्च, कल आएगा ट्रेलर (Watch Video)

अरशद वारसी और मेहर विज की बहुप्रतीक्षित फिल्म बंदा सिंह चौधरी का मोशन पोस्टर हाल ही में लॉन्च किया गया है. इस फिल्म का ट्रेलर कल, 1 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगा.

Bandaa Singh Chaudhary Motion Poster: अरशद वारसी और मेहर विज की 'बंदा सिंह चौधरी' का मोशन पोस्टर लॉन्च, कल आएगा ट्रेलर (Watch Video)
Taran Adarsh (Photo Credits: Instagram)

Bandaa Singh Chaudhary Motion Poster: अरशद वारसी और मेहर विज की बहुप्रतीक्षित फिल्म बंदा सिंह चौधरी का मोशन पोस्टर हाल ही में लॉन्च किया गया है. इस फिल्म का ट्रेलर कल, 1 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगा. फिल्म 25 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. बंदा सिंह चौधरी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद के दौर की कहानी पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन अभिषेक सक्सेना ने किया है और इसे अरबाज खान और मनीष मिश्रा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है.

इस फिल्म के प्रोडक्शन में अरबाज खान प्रोडक्शन, सीमलेस प्रोडक्शंस LLP, 8 अक्स मूवीज एंड एंटरटेनमेंट, और सिनेकॉर्न एंटरटेनमेंट शामिल हैं. अरशद वारसी और मेहर विज की इस जोड़ी के साथ-साथ फिल्म की रोमांचक कहानी और सेटिंग दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने के लिए तैयार है. अब सबकी नजरें ट्रेलर पर हैं, जो कल रिलीज होगा.

'बंदा सिंह चौधरी' का मोशन पोस्टर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2024 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).