बॉलीवुड

Ananya Birla Quits Music: सिंगर अनन्या बिरला ने म्यूज़िक को कहा अलविदा, बिजनेस पर करेंगी फोकस

बॉलिवुड सिंगर अनन्या बिरला के फ़ैन्स के लिए बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है. सबकी चहेती सिंगर अनन्या ने अब अपने सिंगिंग करियर को अलविदा कह दिया है.

Ananya Birla Quits Music:  सिंगर अनन्या बिरला ने म्यूज़िक को कहा अलविदा, बिजनेस पर करेंगी फोकस
Ananya Birla (Photo Credits: Facebook)

Ananya Birla Quits Music:  हाल ही में रिलीज़ हुई ‘दो और दो प्यार’ में बेहतरीन साउंडट्रैक देने वाली बॉलिवुड सिंगर अनन्या बिरला के फ़ैन्स के लिए बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है. सबकी चहेती सिंगर अनन्या ने अब अपने सिंगिंग करियर को अलविदा कह दिया है. उन्होंने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इमोशनल पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है. Savi Teaser 2: दिव्या खोसला और अनिल कपूर स्टारर एक्शन थ्रिलर 'सवि' का टीजर 2 हुआ रिलीज, 31 मई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

अनन्या ने कहा, “दोस्तों, यह सबसे कठिन निर्णय रहा है. मैं उस स्तर पर पहुंच गई हूं जहां मैं जो व्यवसाय चला रही हूं उसके साथ संगीत दोनों में संतुलन बनाना लगभग असंभव होता जा रहा है, और यह मुझ पर इस तरह से प्रभाव डाल रहा है कि मैं नहीं कर सकती. पिछले कुछ वर्षों में मेरे द्वारा जारी किए गए प्यार भरे संगीत के लिए धन्यवाद. मुझे उम्मीद है कि एक दिन हम अपने लोगों द्वारा बनाए गए अंग्रेजी संगीत की सराहना कर पाएंगे क्योंकि हमारे अपने देश में बहुत प्रतिभा है.” ग़ौरतलब है कि अनन्या के इस पोस्ट पर फ़ैन्स सहित बॉलीवुड के कई दिग्गज प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यहां देखें अनन्या बिरला की पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ananya Birla (@ananyabirla)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2024 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).