देश

Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव को होश में लाने के लिए सुनाई जा रही अमिताभ बच्चन की आवाज, बिग बी ने भेजा ऑडियो मैसेज

डाक्टर ने कहा था कि सम्भव है कि राजू श्रीवास्तव रेस्पॉन्ड न कर पा रहे हों पर आस-पास की आवाजें वह सुन रहे हों. ऐसे में अगर कोई प्रिय बात या आवाज वह सुनेंगे तो उतनी देर के लिए उनका मस्तिष्क अधिक सक्रिय हो सकेगा.

Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव को होश में लाने के लिए सुनाई जा रही अमिताभ बच्चन की आवाज, बिग बी ने भेजा ऑडियो मैसेज
Raju Srivastav and Amitabh Bachchan

Raju Srivastava Health Update: दिल्ली के AIIMS में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) की सेहत में मामूली सुधार देखने को मिला है. उन्हें पाइप के जरिए दूध दिया जा रहा है. हालांकि, राजू का हार्ट और पल्स ठीक तरह से काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक वह होश में नहीं आए हैं. इस बीच बिग बी यानी की अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य और जल्दी ठीक होने की कामना करते हुए उनके लिए ऑडियो मैसेज (audio message) भेजा है.

एम्स के एक डाक्टर ने परिवार से कहा था कि सम्भव है कि राजू श्रीवास्तव रेस्पॉन्ड न कर पा रहे हों पर आस-पास की आवाजें वह सुन रहे हों. ऐसे में अगर कोई प्रिय बात या आवाज वह सुनेंगे तो उतनी देर के लिए उनका मस्तिष्क अधिक सक्रिय हो सकेगा. इससे उनकी रिकवरी में आसानी हो सकती है.

पारिवार से मिली जानकारी के अनुसार बिग बी ने कहा "राजू उठो, बस बहुत हुआ. अभी बहुत काम करना है... अब उठ जाओ और हम सबको हंसना सिखाते रहो. परिवार का कहना है कि इस मैसेज को राजू को सुनाया गया."

आपको बता दें कि 10 अगस्त को जिम में राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में एडमिट करवाया गया था. पिछले दो दिन से डॉक्टर्स भरपूर कोशिश कर रहे हैं, लेकिन राजू श्रीवास्तव की हालत नाज़ुक बनी हुई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2022 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).