Amitabh Bachchan Injured: हैदराबाद में Project K की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन हुए घायल, रिब कार्टिलेज टूटा
अभिनेता ने अपने स्वास्थ्य अपडेट को अपने ब्लॉग पर शेयर किया. उन्होंने यह भी कहा कि वह फिलहाल मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं.
Amitabh Bachchan Injured: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट के (Project K) की शूटिंग के दौरान घायल हो गए. अभिनेता ने अपने स्वास्थ्य अपडेट को अपने ब्लॉग पर शेयर किया. उन्होंने यह भी कहा कि वह फिलहाल मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं. फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान बिग बी को चोट लग गई थी. दुर्भाग्य से उनका दाहिने रिब कार्टिलेज टियर हो गया है. अपने ब्लॉग में, अभिनेता ने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग रद्द करनी पड़ी क्योंकि उन्हें चोट से उबरने में कई सप्ताह लगेंगे.
देखें पोस्ट:
"In Hyderabad at shoot for Project K, during an action shot, got injured, rib cartilage popped broke & muscle tear to the right rib cage. Cancelled shoot, did doctor consult & scan by CT at AIG Hospital in Hyderabad & flown back home," posts Amitabh Bachchan.
(pic 2: file pic) pic.twitter.com/BqHu6yKirL
— ANI (@ANI) March 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2023 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

