Welcome 3 VIDEO: अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, 'वेलकम 3' का टीजर लॉन्च, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
इससे पहले वेलकम सीरीज की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. इन फिल्मों में 2007 में वेलकम और 2015 में वेलकम बैक रिलीज हुई थी.
Welcome To The Jungle, Welcome 3: अभिनेता अक्षय कुमार का आज जन्मदिन (Akshay Kumar's birthday) है. इस खास दिन पर उन्होंने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया ह. उन्होंने फिल्म 'वेलकम 3' का एलान कर दिया है साथ ही उन्होंने मूवी का टीजर भी लॉन्च कर दिया है. टीजर में फिल्म की स्टार कास्ट के मुख्य 25 कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर 20 दिसंबर को रिलीज होगी.
वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेंहदी, मीका सिंह, राहुल देव, मुकेश ऋषि, शारिब हाशमी, इनामुल हक, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी और वृही कोडवारा जैसे कलाकार नजर आएंगे.
Khud ko aur aap sab ko ek birthday gift diya hai aaj. If you like it and say thanks, I’d say Welcome(3) 😬#WelcomeToTheJunglehttps://t.co/gzy8l325fZ
In cinemas, Christmas - 20th December, 2024. #Welcome3 pic.twitter.com/eqWePNPrtJ
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 9, 2023
इससे पहले वेलकम सीरीज की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. इन फिल्मों में 2007 में वेलकम और 2015 में वेलकम बैक रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्मों को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट और फिरोज नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया था. अक्षय की यह दो दिनों में दूसरी फिल्म अनाउंसमेंट है. इससे पहले 7 सितंबर को उन्होंने 'मिशन रानीगंज' की अनाउंसमेंट की थी.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

