बॉलीवुड

Golmaal 5 Update: अजय देवगन और रोहित शेट्टी लाएंगे ‘गोलमाल 5’, कॉमेडी फ्रेंचाइजी की वापसी से फैंस में खुशी की लहर

बॉलीवुड के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि अजय देवगन और रोहित शेट्टी की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ अब एक नए पार्ट के साथ लौटने वाली है.

Golmaal 5 Update: अजय देवगन और रोहित शेट्टी लाएंगे ‘गोलमाल 5’, कॉमेडी फ्रेंचाइजी की वापसी से फैंस में खुशी की लहर
Ajay Devgn and Rohit Shetty (Photo Credits: Instagram)

Golmaal 5 Update: बॉलीवुड के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि अजय देवगन और रोहित शेट्टी की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ अब एक नए पार्ट के साथ लौटने वाली है. 2006 में आई पहली फिल्म ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ से इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद 2008 में ‘गोलमाल रिटर्न्स’, 2010 में ‘गोलमाल 3’, और 2017 में ‘गोलमाल अगेन’ जैसी सुपरहिट फिल्में फैंस के सामने आईं.

अब ‘गोलमाल फाइव’ की तैयारी में अजय देवगन और रोहित शेट्टी की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है. गोलमाल की इस नई फिल्म की खबर ने फैंस में खुशी की लहर दौड़ा दी है, और सभी को एक बार फिर से उस हंसी-ठिठोली भरी दुनिया का इंतजार है. फैंस सोशल मीडिया पर #GolmaalFive और #AjayDevgn ट्रेंड करते हुए इस फिल्म से जुड़ी हर जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह जोड़ी बॉलीवुड में हिट कॉमेडी और मनोरंजन का पर्याय बन चुकी है, और इस नई फिल्म के साथ एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी कर रही है.

'गोलमाल 5' का अपडेट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2024 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).