25 साल बाद Salman Khan, Karan Johar की फिल्म में आ सकते हैं नजर, KJo ने दी बड़ी हिंट!
बॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर करण जौहर ने 1998 में सलमान खान के साथ पहली बार फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के लिए कोलैबोरेट किया था. फिल्म में सलमान ने एक डिटेल्ड कैमियो किया था.
Karan Johar-Salman Khan: बॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर करण जौहर ने 1998 में सलमान खान के साथ पहली बार फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के लिए कोलैबोरेट किया था. फिल्म में सलमान ने एक डिटेल्ड कैमियो किया था. तब से फैंस सलमान और करण जोहर की जोड़ी के कंप्लीट कोलैबोरेशन का इंतजार कर रहे हैं. वहीं एक नए लेटेस्ट इंटरव्यू में करण ने खुलासा किया वे सलमान खान के साथ एक प्रोजेक्ट की प्लानिंग कर रहे हैं. Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने 5 हप्तों में बनाई खतरनाक बॉडी, बताया ट्रांसफॉर्मेशन का सबसे आसान और मुश्किल काम (View Pics)
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में करण ने खुलासा किया, सलमान और उनके पूरे परिवार के लिए मेरे मन में काफी रिस्पेक्ट है. मेरे पिता सलीम साहब (सलीम खान) के बहुत करीब थे. यह बात कि सलमान ने कुछ कुछ होता है के लिए हां कहा था,मेरे दिल से कभी नहीं निकली. इस समय मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि उम्मीद है कि रिश्ते को जल्द ही सेल्युलाइड स्पेस मिल जाएगा.
करण ने आगे कहा, मैं इसकी पुष्टि नहीं कर रहा हूं और न ही इससे इनकार कर रहा हूं क्योंकि मैं कुछ चीजों को लेकर अंधविश्वासी हूं. सही समय आने पर मैं इस बारे में बोलूंगा. इसका मतलब है कि अगर सब कुछ सही रहा तो एक बार फिर सलमान खान, करण जौहर की फिल्म में नजर आ सकते हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2023 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

