Viral Video: युवाओं ने दिवाली पर पर किया जानलेवा काम! प्लास्टिक के ड्रम के नीचे फोड़ा पटाखा, देखिये फिर आगे क्या हुआ
दिवाली में पटाखें फोड़ना सभी पसंद होता है. लेकिन कई लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर ऐसी हरकते करते है, जिससे इस अच्छे त्योहार पर भी हादसे होते है.
Viral Video: दिवाली में पटाखें फोड़ना सभी पसंद होता है. लेकिन कई लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर ऐसी हरकते करते है, जिससे इस अच्छे त्योहार पर भी हादसे होते है. पटाखे जलाने को लेकर कई वीडियो सामने आते है, जिसमें लोग कभी जानवरों की पुंछ पर, कभी हाथों में या फिर किसी बर्तन के नीचे पटाखे फोड़ते है, कई बार ये काफी जोखिमभरा भी होता है.
ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जहांपर एक बिल्डिंग के कंपाउंड के अंदर कुछ लड़के एक बड़े प्लास्टिक के ड्रम के नीचे पटाखा फोड़ते है और पटाखा फूटने के बाद ये ड्रम सीधे हवा में उछलता हुआ दिखाई देता है और नीचे गिरता है. इस दौरान लड़कों को तो काफी मजा आया, लेकिन इस तरह से किसी वस्तु के नीचे पटाखा रखना और उसके बाद उसे फोड़ना, ये गलत, इससे किसी की जान भी जा सकती है या फिर कोई घायल भी हो सकता है. ये भी पढ़े:Viral Video: अजीब लोग है यार! बाइक की पेट्रोल की टंकी में रस्सी बम डालकर फोड़ा, देखिये फिर आगे क्या हुआ..
ड्रम के नीचे पटाखा रखकर फोड़ा
😭😂🧨
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 1, 2024
ऐसा लग रहा है जैसे ये किसी हॉस्टल का वीडियो है. इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के हैंडल से ट्विटर एक्स पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 18.4K लोगों ने देखा है. लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे है. एक ने लिखा ये इंजीनियरिंग छोड़कर कुछ भी कर सकते है. दुसरे ने लिखा ,' ये पक्का हॉस्टल वाले है, तीसरे ने लिखा ,' मजा आ गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2024 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

