Delhi: दूसरी मंजिल से AC गिरने से युवक की मौत, हादसे के दौरान स्कूटी पर बैठकर दोस्त से बात कर था लड़का
दिल्ली के करोल बाग में युवक के ऊपर तीसरी मंजिल से AC गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक एक खड़ी स्कूटी पर बैठा था और अपने दोस्त से बातें कर रहा था.
दिल्ली के करोल बाग में शनिवार (17 अगस्त) को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. दूसरी मंजिल से गिरने वाले एक एसी के नीचे आने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक एक खड़ी स्कूटी पर बैठा था और अपने दोस्त से बातें कर रहा था.
AC गिरने से युवक की मौत
इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे दोनों युवक इमारत के प्रवेश द्वार के पास बातें कर रहे थे. एक युवक स्कूटी पर बैठा हुआ था, जबकि दूसरा युवक उसके पास खड़ा था. इसी दौरान, इमारत की दूसरी मंजिल से एक एसी सीधे स्कूटी पर बैठे युवक के सिर पर गिरा और वह वहीं ढेर हो गया.
An 18-year-old boy died after an air conditioner fell straight on his head from the second floor of a building in Delhi's Karol Bagh area. Police has registered a case: Delhi Police
— ANI (@ANI) August 18, 2024
सीसीटीवी फुटेज में यह भी देखा जा सकता है कि वहां और भी लोग मौजूद थे, जो अपने काम में व्यस्त थे. इसी दौरान, जब युवक आपस में बातें कर रहे थे, तभी दूसरी मंजिल से एसी गिरा और युवक के सिर पर आ लगा. एसी की टक्कर से दोनों युवक जमीन पर गिर पड़े. हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
इस घटना ने हाल ही में ठाणे के मुंब्रा इलाके में हुई एक और दुखद घटना की याद ताजा कर दी, जब 7 अगस्त को एक चार साल की बच्ची की मौत हो गई थी. बच्ची पर इमारत की पांचवी मंजिल से एक कुत्ता गिर गया था. यह घटना भी सीसीटीवी में कैद हुई थी और बच्ची की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2024 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

