VIDEO: हवाई जहाज में विंडो सीट के लिए WWE! 3-4 यात्रियों ने एक शख्स को मारे थप्पड़ और घूंसे, फ्लाइट में मारपीट का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फ्लाइट में मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि 3-4 यात्री एक शख्स को थप्पड़ और घूंसे मार रहे हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फ्लाइट में मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि 3-4 यात्री एक शख्स को थप्पड़ और घूंसे मार रहे हैं. वहीं, एयर होस्टेस लगातार 'रुकिए' कहकर बीच-बचाव करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसकी कोई नहीं सुनता. फ्लाइट क्रू द्वारा की गई घोषणाओं के बावजूद भी लड़ाई रुकने का नाम नहीं लेती. बताया जा रहा है कि यह विवाद विंडो सीट पर बैठने को लेकर हुआ था. इस घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर ऐसी घटना विमान में कैसे हो सकती है.
इस घटना ने पहले से ही समस्याओं का सामना कर रही एविएशन इंडस्ट्री की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. दरअसल, कुछ दिनों से भारत के कई एयरलाइनों को झूठी बम धमकी के कॉल्स मिल रहे हैं. इससे फ्लाइट्स में देरी हो रही है और विमानन कंपनियों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है.
ये भी पढें: Viral Video: सड़क पर बिंदास होकर गैंडे के साथ टहलता दिखा लड़का, वायरल वीडियो देख उड़े लोगों के होश
फ्लाइट में मारपीट का वीडियो वायरल
Kalesh b/w Two Guys inside Flight over Seat issues, the incident is said to be of a flight going to Mumbai
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 20, 2024
इस वायरल वीडियो को देखने के लिए इंटरनेट पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा कि जब लोगों के पास पैसे आ जाते हैं, तो वे ऐसा ही व्यवहार करते हैं. वहीं, एक अन्य यूजर ने एयर होस्टेस के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा, "बेचारी बार-बार रोकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी." तीसरे यूजर ने कहा, "आप टिकट खरीद सकते हैं, लेकिन क्लास नहीं."
इस तरह की घटनाओं से हवाई यात्रा को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाए रखना और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2024 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

