वायरल

ये है दुनिया का सबसे महंगा आलू चिप्स, 4000 रूपये में मिलते हैं सिर्फ 5 Pieces, जानें क्यों है इतना एक्सपेंसिव, देखें वीडियो

हर किसी को आलू के चिप्स पसंद हैं और पसंद क्यों नहीं होगा? नमकीन, खस्ता और कुरकुरे आलू चिप्स के सवाद की जगह कोई नहीं ले सकता. यह सबसे संतोषजनक नाश्ता है जिसे हर कोई सुबह चाय के साथ मांगता है. एक स्वीडिश आलू के चिप्स की कंपनी है जो अपने विशेष आलू के चिप्स के कारण बाजार में मशहूर है.

ये है दुनिया का सबसे महंगा आलू चिप्स, 4000 रूपये में मिलते हैं सिर्फ 5 Pieces, जानें क्यों है इतना एक्सपेंसिव, देखें वीडियो
दुनिया का सबसे महंगा आलू चिप्स, (फोटो क्रेडिट्स: YOUTUBE)

हर किसी को आलू के चिप्स पसंद हैं और पसंद क्यों नहीं होगा? नमकीन, खस्ता और कुरकुरे आलू चिप्स के सवाद की जगह कोई नहीं ले सकता. यह सबसे संतोषजनक नाश्ता है जिसे हर कोई सुबह चाय के साथ मांगता है. एक स्वीडिश आलू के चिप्स की कंपनी है जो अपने विशेष आलू के चिप्स के कारण बाजार में मशहूर है. सेंट एरिक नामक एक स्वीडिश ब्रेवरी ने दुनिया के सबसे महंगे आलू के चिप्स बनाए हैं. खास बात यह है कि इन चिप्स के पैकेट में केवल 5 चिप्स होते हैं, जिसकी कीमत 56 डॉलर है, यानी पांच हजार रूपये के करीब. इसका मतलब है कि एक चिप्स की कीमत 784 रूपये के करीब.

अब आप सोच रहे होंगे कि ये चिप्स इतने महंगे क्यों हैं? इन चिप्स का पैकेट ज्वेलरी बॉक्स की तरह है. इसमें पांच चिप्स के लिए अलग-अलग किट हैं. इसकी पैकिंग देखने के लिए आप कंपनी की वेबसाइट पर जा सकते हैं. सेंट एरिक्स कंपनी के ब्रांड मैनेजर मार्क एरीस का कहना है कि, हम अपनी कंपनी की बीयर के साथ एक विशेष स्नैक परोसना चाहते थे और उसी हैसियत का. हमने बहुत मेहनत की और दुनिया का सबसे खास आलू के चिप्स बनाए'. आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस चिप्स में ख़ास क्या है? ये नॉर्डिक क्षेत्र में उपलब्ध कुछ सबसे विशिष्ट सामग्रियों से बने हैं और स्वीडिश राष्ट्रीय टीम के प्रतिभाशाली शेफ के हाथ से तैयार किए गए हैं.

देखें वीडियो:

यह भी पढ़ें: दुनिया की सबसे महंगी मछली, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

ये चिप्स मैत्स्कुट मशरूम (matsutsake mushrooms), ट्रफल्ड सीवीड ( truffle seaweed), इंडिया पेल एले वोर्ट ( India Pale Ale), क्राउन डिल (crown dill), लेक्सैंड प्याज (Leksand onions ), जैसे पांच फ्लेवर्स में उपलब्ध है. सेंट एरिक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इन चिप्स केर जरिए कमाए गए पैसों की चैरिटी की जाती है. बता दें कि इस चिप्स के केवल सौ बॉक्स ही बनते हैं और अभी फिलहाल स्टॉक से बाहर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2019 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).