पहाड़ की नारी, सब पर भारी... महिला ने पुराने टूटे हुए चप्पल का किया ऐसा इस्तेमाल, Viral Video देख लोग हुए हैरान
सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पहाड़ की एक महिला पुराने टूटे हुए चप्पल का ऐसा इस्तेमाल करती है, जिसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि पहाड़ की नारी सब पर भारी...
Desi Jugaad Viral Video: हमारे जीवन में आए दिन कोई न कोई समस्या आती है, जिससे निपटने का हमें कोई न कोई जुगाड़ निकालना पड़ता है. वैसे भी हमारे देश में ऐसे टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है, जो हर समस्या का देसी जुगाड़ निकालते हुए पल भर में उसका समाधान कर देते हैं. देसी जुगाड़ से जुड़े कई वीडियो भी आए दिन देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी भी होती है और जुगाड़ करने वाले के दिमाग की तारीफ करने से भी हम खुद को नहीं रोक पाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) का एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पहाड़ की एक महिला पुराने टूटे हुए चप्पल का ऐसा इस्तेमाल करती है, जिसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि पहाड़ की नारी सब पर भारी...
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को mahabirsingh01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- हम इंडियन लोगों की सोच जुगाड़ के मामले में एकदम अलग लेवल की होती है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- पहाड़ी नारी सब पर भारी... यह भी पढ़ें: Desi Jugaad Viral Video: देसी जुगाड़ की मदद से खराब टूथब्रश से महिला ने बनाया शानदार किचन हैक, लोग बोले- कमाल का है यह टूल
पुराने टूटे चप्पल से गजब का देसी जुगाड़
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पहाड़ पर किसी जगह पर बैठकर हथौड़े से पत्थर तोड़ रही है. इस दौरान हथौड़ा कहीं गलती से भी उसके हाथों पर न लग जाए, इसके लिए महिला गजब का दिमाग लगाती है. महिला एक पुरानी टूटी हुई चप्पल के आगे वाले हिस्से की मदद से पत्थर को पकड़ती है और उसे हथौड़े से तोड़ती है. महिला के इस जुगाड़ से पत्थर भी आसानी से टूटता है और उसके हाथ भी सुरक्षित रहते हैं. इस जुगाड़ को देख लोग महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2025 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

