Viral Video: चलती ट्रेन में अश्लील हरकत करने पर महिला ने शख्स की चप्पलों से की जमकर धुलाई, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चलती ट्रेन में अश्लील हरकत करने के आरोप में महिला शख्स को न सिर्फ सबक सिखाती है, बल्कि सबके सामने चप्पलों से उसकी जमकर धुलाई भी कर देती है.
Viral Video: कुछ लोग महिलाओं के साथ पब्लिक प्लेस पर गलत और अश्लील हरकतें (Obscene Act ) करने से बाज नहीं आते हैं, लेकिन कई बार ऐसे मनचलों को लेने के देने पड़ जाते हैं और महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने की भारी कीमत चुकानी पड़ती है. कई बार महिलाएं हिम्मत दिखाते हुए ऐसे मनचलों को सरेआम सबक भी सिखाती हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चलती ट्रेन (Moving Train) में अश्लील हरकत करने के आरोप में महिला (Woman) उसे न सिर्फ सबक सिखाती है, बल्कि सबके सामने चप्पलों (Chappal) से उसकी जमकर धुलाई भी कर देती है. यह वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है और यह इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
इस वीडियो को @gharkeklesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन के जरिए बताया गया है कि एक शख्स ने महिला के साथ चलती ट्रेन में दुर्व्यवहार किया था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- जैसे को तैसा, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- मैं होता तो मैं भी दो चार चप्पल लगा देता. यह भी पढ़ें: Fight in Classroom Video: क्लासरूम में सीनियर और जूनियर के बीच हुई मारपीट, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
Kalesh b/w a Lady and a Guy inside Indian Railways over this guy was misbehaving with her
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 24, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती ट्रेन में एक महिला गुस्से से आगबबूला होकर एक शख्स की चप्पलों से धुलाई कर रही है. शख्स महिला को रोकने की कोशिश कर रहा है, बावजूद इसके महिला रुकने के बजाय लगातार उस पर चप्पलों की बारिश कर रही है. बताया जा रहा है कि शख्स ने महिला के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की थी, जिसके बाद महिला ने चप्पलों से पिटाई करके उसे सबक सिखाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2023 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

