वायरल

Viral Video: पति ने मुंडवाया सिर तो पत्नी ने उस पर बेल दी एक के बाद एक कई रोटियां, वीडियो देख ठहाके लगाकर हंस पड़ेंगे आप

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपना सिर मुंडवाया है, लेकिन उसके साथ खेला हो जाता है. दरअसल, वीडियो में शख्स की पत्नी उसके गंजे सिर पर एक के बाद एक कई रोटियां बेलती हुई नजर आ रही है.

Viral Video: पति ने मुंडवाया सिर तो पत्नी ने उस पर बेल दी एक के बाद एक कई रोटियां, वीडियो देख ठहाके लगाकर हंस पड़ेंगे आप
पति के सिर पर रोटी बेलती महिला (Photo Credits: X)

Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर कब क्या देखने को मिल जाए, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन नहीं होता है, जबकि कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हम हंसते-हंसते लोटपोट भी हो जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपना सिर मुंडवाया है, लेकिन उसके साथ खेला हो जाता है. दरअसल, वीडियो में शख्स की पत्नी उसके गंजे सिर (Bald Head) पर एक के बाद एक कई रोटियां (Roti) बेलती हुई नजर आ रही है. यह मजेदार वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है और लोग इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए हर्ष गोयनका ने कैप्शन लिखा है- आपका डिनर तैयार हो रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 73.5k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की है. एक यूजर ने लिखा है- ऐसे में तो गंजापन हर घर की जरूरत हो सकता है, जबकि दूसरे ने लिखा है- इसे देखकर तो मेरी भूख ही मर गई, मैं तो इसे चख भी नहीं पाऊंगा. यह भी पढ़ें: Fanta Omelette: कोलकाता के स्ट्रीट वेंडर ने बनाया 'फैंटा ऑमलेट', वीडियो देख इंटरनेट पर भड़के लोग

पति के गंजे सिर पर महिला ने बेली रोटियां

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला और उसका पति मिलकर रोटी बना रहे हैं, लेकिन यहां सबसे खास बात तो यह है कि रोटी को चकला यानी रोलिंग बोर्ड पर नहीं, बल्कि शख्स के गंजे सिर पर बेलकर बनाया जा रहा है. आप देख सकते हैं कि किस तरह से महिला बड़े ही आराम से शख्स के गंजे सिर पर एक के बाद एक कई रोटियां बेल रही है. इस नजारे को देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2024 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).