महिला ने फन फैलाए किंग कोबरा को किया किस, फिर करने लगी डांस… Viral Video देख लोगों ने कर दी इच्छाधारी नागिन से तुलना
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बिना डरे फन फैलाए किंग कोबरा को किस करती है और फिर डांस करने लगती है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग उसकी तुलना इच्छाधारी नागिन से कर रहे हैं.
King Cobra Viral Video: किंग कोबरा (King Cobra) को दुनिया के सबसे जहरीले जीवों में से एक माना जाता है, जिसके जहर की एक बूंद किसी की भी जान लेने के लिए काफी है. यही वजह है कि अधिकांश लोग सांप (Snake) जैसे जहरीले और खतरनाक जानवर से दूरी बनाकर रखने में ही अपनी भलाई समझते हैं. हालांकि ऐसे लोगों की भी कोई कमी नहीं है जो किंग कोबरा जैसे जहरीले जीवों के साथ दोस्ताना व्यवहार करते हैं, जिसे देखकर आंखों पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल होता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला बिना डरे फन फैलाए किंग कोबरा को किस करती है और फिर डांस करने लगती है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग उसकी तुलना इच्छाधारी नागिन से कर रहे हैं.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर lucky_udaan4090 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक एक लाख से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो राजस्थान के नागौर का बता रहे हैं, जिस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- वन्यजीवों का सम्मान करें, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- ये तो इच्छाधारी नागिन निकली. यह भी पढ़ें: Snake Rescued in Aarey Colony: मुंबई के आरे कॉलोनी में रॉयल पाम बिल्डिंग से रेस्क्यू किया गया सांप, देखें वीडियो
किंग कोबरा के साथ डांस करती महिला
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा सांप फन फैलाए हुए नजर आ रहा है, जबकि एक महिला किंग कोबरा के फन को अपनी जीभ से चाटती है, फिर उसे किस करने के बाद वो डांस करने लगती है. महिला किंग कोबरा के पास लेटकर अजीब तरह से नाचती हुई नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद लोग उसकी तुलना इच्छाधारी नागिन से कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2024 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

