वायरल

Dance Viral Video: महिला ने किया खतरनाक नागिन डांस तो सपेरा बन गए अंकल, वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश

शादी समारोह से एक मजेदार करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. वीडियो में एक महिला नागिन बनकर खतरनाक अंदाज में डांस करने लगती है, जिसे देख एक अंकल सपेरा बन जाते हैं, फिर आगे जो होता है वो काफी मजेदार है.

Dance Viral Video: महिला ने किया खतरनाक नागिन डांस तो सपेरा बन गए अंकल, वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
महिला ने किया नागिन डांस (Photo Credits: X)

Naagin Dance Viral Video: भारत में अक्सर शादियों के सीजन (Wedding Season) में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom) और बारातियों से जुड़े कई वीडियो इतने दिलचस्प होते हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. शादी समारोह के दौरान बहुत से लोग ऐसी हरकतें कर देते हैं, जिससे उनकी चर्चा हर तरफ होने लगती है. इस बीच शादी समारोह से एक मजेदार करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. वीडियो में एक महिला नागिन बनकर खतरनाक अंदाज में डांस (Naagin Dance) करने लगती है, जिसे देख एक अंकल सपेरा बन जाते हैं, फिर आगे जो होता है वो काफी मजेदार है.

इस वीडियो को एक्स पर @GAUTAMM8989782 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- सांप नहीं सपेरा है ये, वो भी अनुभवी. वहीं एक अन्य ने लिखा है- लगता है इस सांप में अभी भी जहर है, कहीं डस लिया तो लेने के देने पड़ जाएंगे. यह भी पढ़ें: Bhabhi Dance Video: बैकलेस ब्लाउज पहनकर भाभी ने मचाया बवाल, ‘कभी आर कभी पार’ गाने पर डांस कर इंटरनेट पर लगाई आग

महिला ने किया खतरनाक नागिन डांस

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बुजुर्ग के साथ नागिन डांस करती हुई दिखाई दे रही है. साड़ी पहने हुए महिला साल 1986 में आई ऋषि कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी की फिल्म ‘नगीना’ के सुपरहिट गाने 'मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा' पर खतरनाक अंदाज में डांस कर रही है. महिला नागिन बनकर डांस करती है तो बुजुर्ग शख्स भी सपेरा बनकर उसका साथ देता है. दोनों के डांस का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2024 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).