वायरल

चीन: अपनी स्कर्ट में 24 चूहे छिपाकर ले जा रही थी महिला, चाल देखकर अधिकारियों को हुआ शक

अपनी स्कर्ट में एक महिला के 24 गर्बिल्स यानी चूहे छुपाकर ले जाने का मामला सामने आया है. 60 वर्षीय 'वु' नाम की इस माहिला को किनमेन के शुइतोउ बंदरगाह से गिरफ्तार कर लिया गया. बंदरगाह के आधिकारियों को महिला की बेढंग चाल और उसकी फूली हुई स्कर्ट से शक हो गया...

चीन: अपनी स्कर्ट में 24 चूहे छिपाकर ले जा रही थी महिला, चाल देखकर अधिकारियों को हुआ शक
प्रतीकात्मक तस्वीर, (Photo Credit : फाइल फोटो)

अपनी स्कर्ट में एक महिला के 24 गर्बिल्स यानी चूहे छुपाकर ले जाने का मामला सामने आया है. 60 वर्षीय 'वु' नाम की इस माहिला को किनमेन के शुइतोउ बंदरगाह से गिरफ्तार किया गया. बंदरगाह के अधिकारियों को महिला की बेढंग चाल और उसकी फूली हुई स्कर्ट से शक हो गया. जिसके बाद महिला की तलाशी ली गई. तलाशी के बाद उसकी स्कर्ट से 24 चूहे निकले जिसे देखकर सब लोग हैरान रह गए. महिला ने जो स्कर्ट पहनी थी उसके नीचे उसने चूहों को छोटे-छोटे कपड़ों में बांधकर अपने पैरों में बांध रखा था. सभी चूहे स्कर्ट से ढंके हुए थे लेकिन स्कर्ट कुछ ज्यादा ही उठी होने के कारण महिला पकड़ी गई. महिला जिन चूहों को ले जा रही थी वो सभी जिंदा थे. पूछताछ के बाद महिला ने बताया कि उसने चूहों को चीन के एक शॉप से खरीदा था. वो इन चूहों को अपने दोस्तों के लिए ले जा रही थी. इन चूहों में नर और मादा दोनों थे. एक नर चूहे के लिए उसने 50 युआन यानी करीब 525 रुपये और मादा चूहे के लिए 150 युआन यानी करीब 1574 रुपये चुकाए थे.

यह भी पढ़ें: चीन की 'चेन' नाम की महिला को हुई एक ऐसी 'बीमारी', जो अब नहीं सुन पाती है पुरुषों की आवाज

चीन में इन चूहे की मांग बहुत ज्यादा है और ये बहुत महंगे बिकते हैं. चीन में एक नर चूहे की कीमत करीब 1100 रुपये और एक मादा चूहे की कीमत करीब 2200 रुपये हैं. चूहों की तस्करी के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2019 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).