वायरल

दलदल में फंसी भेड़ के लिए मसीहा बनी महिला, खुद को मुश्किल में डालकर बचाई जानवर की जान (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर दिल जीतने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दलदल के भीतर फंसे एक भेड़ को बचाने के लिए महिला मसीहा बनकर उसके पास पहुंचती है और खुद को जोखिम में डालकर उसकी जान बचाती है.

दलदल में फंसी भेड़ के लिए मसीहा बनी महिला, खुद को मुश्किल में डालकर बचाई जानवर की जान (Watch Viral Video)
महिला ने बचाई भेड़ की जान (Photo Credits: Instagram)

Woman Saves Sheep Viral Video: इस धरती के हर जीव को अपनी जिंदगी प्यारी होती है, कई बार लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर किसी की जान बचाकर इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर दिल जीतने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दलदल के भीतर फंसे एक भेड़ (Sheep) को बचाने के लिए महिला मसीहा बनकर उसके पास पहुंचती है और खुद को जोखिम में डालकर उसकी जान बचाती है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर Lynne ने शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि उसने मुश्किल में फंसे उस जानवर का सामना किया और उसकी सफलतापूर्वक जान बचा ली.

इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है- सुनसान पहाड़ों में लंबी पैदल यात्रा के बाद वापस नदी के रास्ते नीचे आ रही थी, तभी बा बा की आवाज सुनाई दी और मैंने देखा कि भेड़ दलदल में फंसी हुई है. मैं तुरंत दौड़ी और भेड़ को बाहर निकाला., फिर उसके शरीर में लगी गंदगी को साफ करने के लिए उसे नदी में उतारा. साफ होने के बाद वो अपने झुंड के पास जाने में सक्षम हुई. यह भी पढ़ें: चमकदार दरवाजे में खुद को देख कंफ्यूज हुई भेड़, किया हुआ ऐसा... Viral Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

देखें वीडियो-

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- सुपरहीरो, जबकि दूसरे ने लिखा है- अद्भुत फुटेज. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भेड़ दलदल में फंसी हुई है, जिसके बाद महिला उसके बचाने के लिए आगे आती है. वो उसे सींग से खींचना शुरु करती है और पूरी ताकत लगाकर वो भेड़ को दलदल से बाहर निकालती है. दलदल से बाहर निकलने के बाद भेड़ अपने झुंड के पास जाने के लिए चलते हुए दिखाई देती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2023 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).