Wife Swapping or Love Quadrangle in Bihar? दो महिलाओं को एक-दूसरे के पति से हुआ प्यार, फिर हुआ शादी का क्रॉस कनेक्शन
बिहार के खगड़िया में पत्नी एक्सचेंज का मामले सामने आया है. यहां दो विवाहित महिलाओं ने एक-दूसरे के पति से शादी कर ली. यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, दोनों महिलाओं को एक-दूसरे के पति से प्यार हो गया. इसके बाद दोनों ने पति एक्सचेंज कर लिया और मंदिर में शादी रचा ली.
बिहार के खगड़िया में पत्नी एक्सचेंज का मामले सामने आया है. यहां दो विवाहित महिलाओं ने एक-दूसरे के पति से शादी कर ली. यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, दोनों महिलाओं को एक-दूसरे के पति से प्यार हो गया. इसके बाद दोनों ने पति एक्सचेंज कर लिया और मंदिर में शादी रचा ली. मामला खगड़िया के चौथम प्रखंड इलाके का है. हरदिया गांव निवासी नीरज की शादी पसराहा गांव में रुबी देवी से 2009 में हुई थी. इस कपल के चार बच्चे हैं. जनवरी 2022 में रुबी को पसराहा गांव निवासी मुकेश कुमार से प्रेम हो गया. मुकेश भी शादीशुदा है और उसके भी दो बच्चे हैं. Desi Dance: देसी गाने 'बन्दूक चलेगी तेरी' गाने पर युवती ने मटकाई जबरदस्त कमर, डांस वीडियो वायरल.
मुकेश की पत्नी का नाम भी रूबी है. इस बीच प्यार में डूबे मुकेश और रूबी पिछले साल 6 फरवरी को फरार हो गए थे. रूबी अपने दो बेटों और एक बेटी को साथ ले गई और मुकेश से शादी कर ली.
इस बात से नाराज होकर नीरज कुमार सिंह ने मुकेश के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी. वह किसी तरह मुकेश सिंह की पत्नी रूबी देवी का फोन नंबर हासिल करने में कामयाब हो गया. दोनों ने फोन पर बात करना शुरू किया और जल्द ही बात करने के एक हफ्ते के भीतर एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए. दोनों ने शादी करने का फैसला किया और 18 फरवरी को कोर्ट मैरिज कर ली.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2023 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

