Viral Video: सामने से आती बस के सामने जब डटकर खड़ी हो गई स्कूटी सवार महिला, फिर जो हुआ... देखें वीडियो
एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूटी सवार महिला सामने से आ रही बस के आगे डटकर खड़ी हो जाती है. दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं होता है, फिर इसके आगे जो होता है वो देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.
Viral Video: सड़क पर वाहन चलाते समय जरा सी लापरवाही से बड़ी दुर्घटना हो जाती है. कई लोग जल्दबाजी में सड़क नियमों का उल्लंघन करते हैं या फिर किसी हादसे के शिकार हो जाते हैं. वहीं जल्दीबाजी के चक्कर में कई बार अपने आगे-पीछे गाड़ियों को देखकर भी लोग झल्ला जाते हैं, जबकि छोटी सी बात पर कई बार लोग सड़क पर किसी न किसी से उलझते हुए भी नजर आते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक स्कूटी (Scooty) सवार महिला (Woman) सामने से आ रही बस के आगे डटकर खड़ी हो जाती है. दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं होता है, फिर इसके आगे जो होता है उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.
इस वीडियो को memecentral.teb नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए. इस पर एक यूजर ने मजेदार अंदाज में चुटकी लेते हुए लिखा है- लेडी पुष्पा, मैं हटेगी नहीं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- वो स्त्री है, वो कुछ भी कर सकती है. यह भी पढ़ें: Viral Video: अपने ही वीडियो को बड़े आराम से देखता नजर आया मेंढकों का झुंड, वायरल वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी सड़क पर एक स्कूटी सवार महिला जा रही है, तभी उसके सामने एक तेज रफ्तार बस आती है और रुक जाती है. महिला पीछे हटने के बजाय बस के सामने डटकर खड़ी हो जाती है. दोनों एक-दूसरे को देखते हैं कि आखिर कौन पीछे हटेगा, लेकिन जब महिला किसी भी हाल में पीछे नहीं हटती है तो बस वाला ही अपना रास्ता बदलने लगता है. बस ड्राइवर बस को स्कूटी से साइड से निकालता हैं, जिसके बाद महिला आगे बढ़ती है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

