जब दो किंग कोबरा ने किया रोमांटिक डांस, सांपों का यह रोमांस देख आप भी कहेंगे ‘वाह’ (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर दो किंग कोबरा सांपों के रोमांटिक डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इन सांपों के रोमांस और रोमांटिक अंदाज में डांस को देख आप भी उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे. इस वीडियो को देखकर आप भी ‘वाह’ करने पर मजबूर हो जाएंगे.
King Cobra Snake Dance Video: शादी ब्याह या किसी खास इवेंट पर आपने बॉलीवुड के हिट गानों पर लोगों को डांस (Dance) करते हुए तो देखा ही होगा, इसके साथ ही कपल के रोमांटिक डांस भी आपने देखे होंगे. इतना ही नहीं आपने लोगों के नागिन डांस (Naagin Dance) का लुत्फ भी उठाया ही होगा, लेकिन क्या आपने खतरनाक सांपों (Dangerous Snakes) का रोमांटिक डांस (Romantic Dance) देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर दो किंग कोबरा सांपों (King Cobra Snakes) के रोमांटिक डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इन सांपों के रोमांस और रोमांटिक अंदाज को देख आप भी उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे. इस वीडियो को देखकर आप भी ‘वाह’ करने पर मजबूर हो जाएंगे.
इस मनमोहक वीडियो को इंस्टाग्राम पर snake_unity नाम के पेज द्वारा शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के महज कुछ ही घंटों बाद यह वायरल हो गया और इसे अब तक 50,748 व्यूज मिल चुके हैं. अधिकांश यूजर्स ने इमोजी शेयर करके अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई है. यह भी पढ़ें: दो बिल्लियों ने घेरकर करना चाहा जहरीले सांप का शिकार, नागराज पर पंजा मारते ही हुआ कुछ ऐसा... (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में दो किंग कोबरा नजर आ रहे हैं, जो एक साथ धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठते हैं. ऊपर उठते-उठते दोनों एक-दूसरे के सामने आ जाते हैं और हिलना शुरु कर देते हैं. एक पल के लिए लगता है जैसे दोनों एक-दूसरे को किस कर रहे हैं, फिर वो इस तरह से हरकत करना शुरु कर देते हैं, जिसे देख ऐसा लगता है जैसे दोनों रोमांटिक अंदाज में डांस कर रहे हैं. जी हां, देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि किंग कोबरा सांपों की यह जोड़ी रोमांटिंक अंदाज में डांस करने में मशगुल हो गई है. इस नजारे को देखकर आप अपनी नजरें नहीं हटा सकेंगे, साथ ही आप सांपों के इस डांस की तारीफ करने से भी खुद को नहीं रोक पाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2022 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

