वायरल

जब ‘जल की रानी’ मछली बन गई खूंखार शिकारी, बड़ी ही चालाकी से किया कबूतर का शिकार (Watch Viral Video)

क्या आपने कभी जल की रानी मछली को किसी पक्षी का शिकार करते देखा है. आमतौर पर पक्षियों को मछलियों का शिकार करते हुए देखा जाता है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर शिकारी मछली का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मछली एक कबूतर का शिकार करती दिखाई दे रही है.

जब ‘जल की रानी’ मछली बन गई खूंखार शिकारी, बड़ी ही चालाकी से किया कबूतर का शिकार (Watch Viral Video)
मछली ने किया कबूतर का शिकार (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: चाहे बात जंगल की हो या फिर पानी की, इनमें रहने वाले तमाम जानवरों (Animals) में एक से बढ़कर एक खूंखार शिकारी पाए जाते हैं, जो पल भर में अपने शिकार का काम तमाम करना जानते हैं. बात करें जंगल के जानवरों की तो शेर, बाघ, चीता और तेंदुए जैसे जानवरों को जंगल का खतरनाक शिकार माना जाता है, वहीं जब बात पानी की आती है तो मगरमच्छ, घड़ियाल और शार्क जैसे जीवों की गिनती शातिर शिकारियों में होती है, लेकिन क्या आपने कभी जल की रानी (Queen of Water) मछली (Fish) को किसी पक्षी का शिकार करते देखा है. आमतौर पर पक्षियों को मछलियों का शिकार करते हुए देखा जाता है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर शिकारी मछली का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मछली एक कबूतर (Pigeon) का शिकार करती दिखाई दे रही है.

छोटी मछली के इस हैरान करने वाले कारनामे के वीडियो को wildlife.planet1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे शेयर किए जाने के बाद से अब तक 402,302 व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रियाएं दी हैं. यह भी पढ़ें: जान पर खेलकर शख्स ने बचाई पानी में फंसे कुत्ते की जान, Viral Video ने जीता लोगों का दिल

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी मछली अचानक से खूंखार शिकारी बन जाती है और कबूतर का शिकार करने लगती है. दरअसल, एक कबूतर तालाब के किनारे चलते-चलते पानी पीता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन तभी पानी के भीतर घात लगाकर बैठी मछली बाहर आती है और अपने मुंह से कबूतर को दबोचकर पानी के भीतर ले जाती है. वीडियो में मछली के इस खतरनाक अंदाज को देखकर हर कोई हैरान नजर आ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2022 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).