लंबे अरसे बाद मिला बेटा तो उस पर चप्पल बरसाने लगी मां, एयरपोर्ट पर कुछ इस तरह से जताया प्यार (Watch Video)
एक मां ही अपनी संतान से सबसे ज्यादा प्यार करती है, जिसकी तुलना संसार की दूसरी किसी भी चीज से नहीं की जा सकती है. इस बीच सोशल मीडिया पर मां और बेटे का एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अपने बेटे से लंबे अरसे बाद मिलने के बाद मां एयरपोर्ट पर ही उस पर चप्पल बरसाने लगती है. यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
Viral Video: मां और बच्चे (Mother And Child) के रिश्ते को इस दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता माना जाता है, क्योंकि एक मां अपनी संतान की न सिर्फ रक्षा करती है, बल्कि उसके लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देती है. मां और बच्चे के प्यार का उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं, क्योंकि मां ही अपनी संतान से सबसे ज्यादा प्यार करती है, जिसकी तुलना संसार की दूसरी किसी भी चीज से नहीं की जा सकती है. इस बीच सोशल मीडिया पर मां और बेटे का एक दिलचस्प वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें अपने बेटे से लंबे अरसे बाद मिलने पर, मां एयरपोर्ट (Airport) पर ही उस पर चप्पल (Slippers) बरसाने लगती है. यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे आप अनवर जिबावी के पेज पर देख सकते हैं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- माय मॉम इज बैक. इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- मां बेटे का रिश्ता बेहद खूबसूरत और अटूट होता है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- अक्सर आप सभी ने मां और बेटे का प्यार ऐसा ही देखा होगा. यह भी पढ़ें: Viral Video: जबलपुर के आरटीओ संतोष पाल का एक ऑटो-रिक्शा चालक को धमकाते हुए वीडियो वायरल, गांजा केस में दी फंसाने की धमकी
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के कुछ ही घंटों में यह वीडियो वायरल हो गया. वीडियो किसी एयरपोर्ट का लग रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बेटा अपनी मां को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचता है. इस दौरान उसके हाथ में एक खूबसूरत गुलदस्ता है, जबकि दूसरे हाथ में उसने एक बैनर लिया है, जिस पर लिखा है- हमने आपको याद किया. जैसे ही मां अपने बेटे के पास पहुंचती हैं, वो सीधे अपनी चप्पल उतारती है और अपने बेटे पर बरसाने लगती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2021 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

