वायरल

जब गड्ढे में हुआ किंग कोबरा और नेवले का सामना, दोनों के बीच शुरु हो गई खूनी जंग, फिर जो हुआ... देखें Viral Video

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक गड्ढे में किंग कोबरा और नेवले का आमना-सामना हो जाता है, फिर दोनों के बीच खूनी जंग छिड़ जाती है.

जब गड्ढे में हुआ किंग कोबरा और नेवले का सामना, दोनों के बीच शुरु हो गई खूनी जंग, फिर जो हुआ... देखें Viral Video
किंग कोबरा और नेवले की लड़ाई (Photo Credits: X)

King Cobra vs Mongoose Viral Video: दुनिया भर में सांपों (Snakes) की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) को सबसे खतरनाक और जहरीला माना जाता है, क्योंकि इस सांप (Snake) के जहर की एक बूंद किसी की भी जान ले सकती है. यही वजह है कि इंसान तो इंसान जानवर भी किंग कोबरा सांप से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं, लेकिन अगर किंग कोबरा या अन्य किसी सांप पर कोई भारी पड़ सकता है तो वो है नेवला (Mongoose). जी हां, सांप और नेवले की दुश्मनी से भला कौन वाकिफ नहीं है, ये दोनों जीव जब भी एक-दूसरे के सामने होते हैं, दोनों के बीच खूनी जंग छिड़ जाती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक गड्ढे में किंग कोबरा और नेवले का आमना-सामना हो जाता है, फिर दोनों के बीच खूनी जंग छिड़ जाती है.

इस वीडियो को एक्स पर @TheBrutalNature नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 16.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- कोबरा की बाइट को तो नेवला झेल नहीं पाएगा, जबकि दूसरे ने लिखा है- मैं जानना चाहता हूं कि ये खत्म कहां जाकर हुआ. यह भी पढ़ें: किंग कोबरा सांप पर टूट पड़ा पांच कुत्तों का झुंड, फिर जो हुआ... देखें दिल दहला देने वाला Viral Video

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक गड्ढे में किंग कोबरा सांप और नेवला फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं. जब दोनों का सामना होता है तो सांप और नेवला दोनों एक-दूसरे पर टूट पड़ते हैं, फिर देखते ही देखते दोनों के बीच खूनी जंग छिड़ जाती है. वैसे भी कहा जाता है कि सांप पर नेवले हमेशा से ही भारी पड़ते रहे हैं. ऐसे में सांप और नेवले की इस लड़ाई में नेवला ही किंग कोबरा पर भारी पड़ता दिख रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2024 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).