किंग कोबरा सांप पर टूट पड़ा पांच कुत्तों का झुंड, फिर जो हुआ... देखें दिल दहला देने वाला Viral Video
एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक अकेले किंग कोबरा को देखकर उस पर पांच कुत्तों का झुंड धावा बोल देता है. इसके बाद कुत्तों और सांप में खूनी जंग छिड़ जाती है.
King Cobra vs Dogs Viral Video: किंग कोबरा (King Cobra) जैसे खतरनाक सांप (Snake) से इंसान तो इंसान जानवर भी दूर रहने में अपनी भलाई समझते हैं, क्योंकि इस सांप का जहर किसी को भी पल भर में मौत के घाट उतार सकता है. वहीं कई इंसान और जानवर किंग कोबरा से बेखौफ होकर भिड़ने से भी पीछे नहीं हटते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक अकेले किंग कोबरा को देखकर उस पर पांच कुत्तों (Dogs) का झुंड धावा बोल देता है. इसके बाद कुत्तों और सांप में खूनी जंग छिड़ जाती है. इस खतरनाक लड़ाई के वीडियो को देख आप भी हैरान हो जाएंगे. दिल दहला देने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर tyrese नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- यह बहुत खतरनाक है, जबकि दूसरे ने लिखा है- ओएमजी मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकता. वहीं एक अन्य ने लिखा है- यह एक गंभीर लड़ाई है. यह भी पढ़ें: सीलिंग फैन पर फन फैलाकर बैठा था किंग कोबरा, उसके लटकते ही घूमने लगा पंखा, देखें हैरान करने वाला Viral Video
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो को अब तक पांच लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि पांच कुत्तों का एक झुंड किंग कोबरा को घेर लेता है और लगातार उस पर हमले करने लगता है. कुत्तों से घिरा सांप भी लगातार खुद को बचाने की हर संभव कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है. इनके बीच की खूनी जंग को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों पक्षों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2024 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

