वायरल

Viral Video: गजब है! ट्रेन में नहीं मिली बैठने की जगह तो शख्स ने लगाया दिमाग, किया ऐसा जुगाड़ की लोग हुए हैरान

हमारे देश में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है. ऐसे देसी जुगाड़ करने के वीडियो रोजाना सोशल मीडिया पर वायरल होते है. एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है. जिसको देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे.

Viral Video: गजब है! ट्रेन में नहीं मिली बैठने की जगह तो शख्स ने लगाया दिमाग, किया ऐसा जुगाड़ की लोग हुए हैरान
Credit-(Twitter-X,@MANJULtoons)

Viral Video: हमारे देश में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है. ऐसे देसी जुगाड़ करने के वीडियो रोजाना सोशल मीडिया पर वायरल होते है. एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है. जिसको देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे. त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में काफी भीड़ होती है. कई महीने पहले से लोग ट्रेन की टिकट बुक कराते है, बावजूद इसके कई लोगों को टिकट नहीं मिल पाती और वे ट्रेन के दरवाजे के पास या फिर दो सीटों के बीच में सोते है या फिर सफ़र करते है.

लेकिन ट्रेन में सफ़र करनेवाले एक शख्स ने ऐसा जुगाड़ किया की अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. शख्स को सीट नहीं मिली तो उसने ऊपर के बर्थ की दो सीटों के बीच एक नेट बांध दिया. जिसके कारण अब वो उसपर बैठ भी सकता है और सोकर सफ़र भी कर सकता है.इस जुगाड़ को देखकर कई लोग हैरान है. ये भी पढ़े:Viral Video: लोकल ट्रेन में नहीं मिली बैठने की जगह तो शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़, देखकर लोग बोले ,’ये तो स्पाइडरमैन बन गया’

ट्रेन में बैठने के लिए शख्स ने किया जुगाड़ 

इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @MANJULtoons नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक कुल 1.2M लोगों ने देखा है. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है. एक ने लिखा ,' उड़न खटोले के बाद भारतीय रेल में चारपाई, दुसरे ने लिखा ,' देसी दिमाग, तीसरे ने लिखा ,'जिन रील मंत्री की जिम्मेदारी थी पर्याप्त व्यवस्था करने की, वो रील बनाने में व्यस्त हैं, शर्मनाक.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2024 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).