शादी में खाने के लिए जब काउंटर पर टूट पड़े मेहमान, फिर जो हुआ... Viral Video देख छूट जाएगी आपकी हंसी
सोशल मीडिया पर एक शादी समारोह से जुड़ा मजेदार वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें मेहमानों को खाने के लिए फूड काउंटर पर भीड़ लगाते हुए देखा जा सकता है. काउंटर पर लगी भीड़ को देखकर आखिर में हलवाई जो एक्सप्रेशन देता है, वो वाकई देखने लायक है.
Viral Video: इन दिनों देशभर में शादियों का सीजन (Wedding Season) चल रहा है और रोज शादियों से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. दूल्हा-दुल्हन और बारातियों से जुड़े मजेदार वीडियो लोगों को काफी पसंद भी आते हैं. हालांकि शादी समारोह (Wedding Ceremoney) में आने वाले मेहमानों (Guests) के लिए भोजन की अच्छी व्यवस्था की जाती है, जिसमें लोग तरह-तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक शादी समारोह से जुड़ा मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा हैं, जिसमें मेहमानों को खाने के लिए फूड काउंटर पर भीड़ लगाते हुए देखा जा सकता है. काउंटर पर लगी भीड़ को देखकर आखिर में हलवाई जो एक्सप्रेशन देता है, वो वाकई देखने लायक है. इस वीडियो को @ChapraZila नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- शादियों में लोग कैसे टूट पड़ते हैं लोग, यहां सीधा आदमी का काम नहीं चलेगा.
इस वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. इस पर एक यूजर ने लिखा है- हर जगह ऐसे ही बुरा हाल है, सभ्यता जरूर आई, लेकिन आदमी सभ्य नहीं हुआ. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- पहले की बात ही अलग थी, मेहमानों को बिठाकर इज्जत सम्मान के साथ खाना पेश करना, इसमें 2 फायदे थे एक तो खाने की बर्बादी नहीं और दूसरा बाराती व घराती दोनों खुश... यह भी पढ़ें: Viral Video: व्हीलचेयर पर बैठे दिव्यांग दूल्हे के साथ दुल्हन ने लिए सात फेरे, दिल जीतने वाला वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
शादियों में कैसे टूट पड़ते है लोग, यहां सीधा आदमी का काम नही चलेगा 😂😅 pic.twitter.com/Lf0gRSJnRM
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) December 11, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी समारोह में खाने के काउंटर पर एक साथ कई लोग इकट्ठा हो गए हैं. उस काउंटर पर हलवाई चीला बना रहा है, अभी उसने चीला पूरा काटा भी नहीं था कि लोग अपने-अपने हाथों से चीला लेने लगे. उसी दौरान एक शख्स हलवाई से इशारे में पूछता है कि मेरा हिस्सा कहां है तो हलवाई भी इशारे में उसे आकर चीला बनाने के लिए कहता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2023 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

