जब बकरी की नकल उतारने लगा भारी भरकम बेबी राइनो, दोनों के बीच की मस्ती ने जीता लोगों का दिल (Watch Viral Video)
दो जानवरों के बीच दोस्ती और मस्ती-मजाक को देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. इसी कड़ी में दिल को खुश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा गैंडा अपने बगल में चल रही बकरी की नकल उतारने की कोशिश करता है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जंगली जानवरों (Wild Animals) के बीच खूनी संघर्ष के वीडियो देखने को मिलते हैं, जहां एक खूंखार शिकारी जानवर खुद से कमजोर जानवर को अपना शिकार बनाता है. हालांकि इन सबके बीच कई बार सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े ऐसे अनोखे वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं, जिसमें दो अलग-अलग जानवर दोस्ती की मिसाल पेश करते हुए नजर आते हैं. दो जानवरों के बीच दोस्ती और मस्ती-मजाक को देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. इसी कड़ी में दिल को खुश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा गैंडा अपने बगल में चल रही बकरी की नकल उतारने की कोशिश करता है.
इस वीडियो को ट्विटर पर Fascinating नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. अब तक इस वीडियो को 2.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ कैप्शन लिखा है- एक नन्हा गैंडा अपने बकरी दोस्त की नकल करता है. यह भी पढ़ें: Funny Video: बगल में बैठे शख्स की हेयर स्टाइल देख बंदर ने पटक दिया अपना सिर, वीडियो देख हो जाएंगे लोट पोट
देखें वीडियो-
A baby rhino imitates his goat friend.pic.twitter.com/IpzEKlcga1
— Fascinating (@fasc1nate) November 4, 2022
बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा यह वीडियो वास्तव में साल 2020 में दक्षिण अफ्रीका के होड्सप्रूट लुप्तप्राय प्रजाति केंद्र में कैप्चर किया गया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गैंडा अपने पास एक छोटी बकरी को देखता है और बकरी जिस तरह से ऊपर-नीचे छलांग लगाते हुए चलती है, गैंडा भी उसकी नकल उतारते हुए उसी की तरह चलने की कोशिश करता है. बेबी राइनो और बकरी का यह मस्तीभरा वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2022 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

