वायरल

Python Viral Video: जब नन्ही सी लड़की ने रोका विशालकाय अजगर का रास्ता, फिर जो हुआ… वायरल वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

इन दिनों एक विशालकाय अजगर और छोटी सी लड़की का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी सी लड़की विशालकाय अजगर का रास्ता रोकने की कोशिश करती हैं. बच्ची को ऐसा करते हुए बिल्कुल भी डर नहीं लगता है, लेकिन कुछ देर बात कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

Python Viral Video: जब नन्ही सी लड़की ने रोका विशालकाय अजगर का रास्ता, फिर जो हुआ… वायरल वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप
बच्ची ने रोका अजगर का रास्ता (Photo Credits: Instagram)

Python Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन हैरान करने वाली चीजें वायरल (Viral Video) होती रहती हैं, फिर चाहे वो इंसानों से जुड़ी हो या फिर पशु-पक्षियों से… खासकर बात करें अगर सांपों की तो इंटरनेट पर सांपों (Snakes) की विशेषता वाले अनगिनत वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इन दिनों एक विशालकाय अजगर और छोटी सी लड़की का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी सी लड़की विशालकाय अजगर का रास्ता रोकने की कोशिश करती हैं. बच्ची को ऐसा करते हुए बिल्कुल भी डर नहीं लगता है, लेकिन कुछ देर बाद कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. इस हैरान करने वाले वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.

इस वीडियो को snake._.world नामक पेज द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. हालांकि इस वीडियो को अगस्त महीने में शेयर किया गया था, जिसे अब तक 90,655 व्यूज मिल चुके हैं. लोगों ने इस पर हैरान करने वाली प्रतिक्रियाएं दी हैं. कई लोगों ने तो इस पागलपन करार दिया है. यह भी पढ़ें: Snake Viral Video: नाग-नागिन के डांस का जबरदस्त वीडियो हुआ वायरल, एक-दूसरे से कुछ इस तरह से प्यार करते आए नजर

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 🐍SNAKE WORLD🐍 (@snake._.world)

वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 20 फीट लंबा विशालकाय अजगर किसी खुली जगह पर टहल रहा है, तभी एक छोटी सी लड़की उसके सामने आती है और वो उसका रास्ता रोकने लगती है. लड़की द्वारा रास्ता रोके जाने पर भी अजगर को गुस्सा नहीं आता है और वो अपना रास्ता बदल लेता है, लेकिन वहां भी लड़की उसका रास्ता रोकने लगती है. कुछ सेकेंड बाद लड़की अजगर के सिर पर हाथ फेरने लगती है और देखते ही देखते वो अजगर के ऊपर बैठकर मस्ती करने लगती है. अजगर भी उस लड़की के साथ खेलता हुआ दिखाई देता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2021 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).