वायरल

Viral Video: सड़क पर कुत्तों के साथ जब डांस करने लगी लड़की, बार-बार देखा जा रहा है यह मजेदार वायरल वीडियो

जब असल जिंदगी में कोई कुत्तों के सामने नाचता दिख भी जाए तो यह फिल्म शोले का डायलॉग 'बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना' खुद ब खुद लोगों के मुंह से निकल ही आता है. इसी का उदाहरण पेश करने वाला एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की सड़क पर मौजूद कई कुत्तों के सामने जमकर ठुमके लगा रही है.

Viral Video: सड़क पर कुत्तों के साथ जब डांस करने लगी लड़की, बार-बार देखा जा रहा है यह मजेदार वायरल वीडियो
सड़क पर कुत्तों के साथ डांस करती लड़की (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: फिल्म 'शोले' (Sholay) बॉलीवुड की एक ऐसी ब्लॉकबस्टर मूवी रही है, जिसे आज भी लोग देखना काफी पसंद करते हैं. इस फिल्म के डायलॉग भी लोगों को बेहद पसंद आते हैं, जिनमें से एक है 'बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना' (Basanti in Kutton Ke Samne Mat Nachna). फिल्म में धर्मेंद्र यह डायलॉग हेमा मालिनी से कहते हैं, जो सदा के लिए अमर हो गया है. हालांकि जब असल जिंदगी में कोई कुत्तों के सामने नाचता दिख भी जाए तो यह डायलॉग खुद ब खुद लोगों के मुंह से निकल ही आता है. इसी का उदाहरण पेश करने वाला एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की सड़क पर मौजूद कई कुत्तों (Dogs) के सामने जमकर ठुमके लगा रही है.

इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- बसंती इन कुत्तों के सामने… बसंती कुत्तों के सामने नाची… इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 2.1K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 27 लोगों ने इसे रीट्वीट और 205 लोगों ने लाइक किया है. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- कुत्ते भी पूरा मजा ले रहे हैं डांस का…जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- अब गब्बर तो रहा नहीं बसंती चाहे कुत्तों के सामने नाचे या गाए. यह भी पढ़ें: Viral Video: हाई जंप करते शख्स के टैलेंट को देख कायल हुए लोग, देसी जुगाड़ को देख आप भी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे.

देखें वीडियो-

करीब 15 सेकेंड के इस वीडियो में रात में सड़क पर कुछ कुत्तों के बीच एक लड़की नजर आ रही है और वो अचानक से कुत्तों के बीच डांस करना शुरु कर देती है. वीडियो के बैकग्राउंड में जब तक है जान मैं नाचूंगी गाना चल रहा है. हालांकि यह लड़की कौन है और कुत्तों के आगे वह क्यों नाच रही है, इसकी जानकारी वीडियो में नहीं है, लेकिन इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2021 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).