जब विशालकाय अजगर ने कर दी जिंदा कुत्ते को निगलने की गलती, इसके बाद जो हुआ उसे देख दंग रह जाएंगे आप (Watch Viral Video)
अजगर कई बार बड़े जानवरों को जिंदा ही निगल जाते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसा करके वो खुद ही मुसीबत में पड़ जाते हैं. एक ऐसा ही पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक विशालकाय अजगर जिंदा कुत्ते को पूरा निगल जाने की गलती कर बैठता है, जिसके बाद उसका ऐसा हाल होता है कि इस घटना का वीडियो देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.
Viral Video: अजगर (Python) भले ही जहरीले नहीं होते, लेकिन वो अपने शिकार को जकड़कर या उसे निगलकर बड़ी बेरहमी से उसका खात्मा करने में माहिर होते हैं. अजगर कई बार बड़े जानवरों (Animals) को जिंदा ही निगल जाते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसा करके वो खुद ही मुसीबत में पड़ जाते हैं. एक ऐसा ही पुराना वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक विशालकाय अजगर जिंदा कुत्ते (Dog) को पूरा निगल जाने की गलती कर बैठता है, जिसके बाद उसका ऐसा हाल होता है कि इस घटना का वीडियो देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. इस वीडियो को दो साल पहले वायरल प्रेस नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया था, जो एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गया है.
इस वीडियो को अब तक 41,759,613 लोग देख चुके हैं, जबकि 90K लोगों ने इसे लाइक किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय अजगर कुत्ते को निगल गया है और वो भी जिंदा. हालांकि कुत्ते को निगलने के बाद वह उसे हजम नहीं कर पा रहा है और सड़क पर तड़पता हुआ नजर आ रहा है. मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया. यह भी पढ़ें: Snake Video: किंग कोबरा निगल गया था अजगर, उसके बाद ऐसे उगला, देखें हैरान कर देने वाला वीडियो
देखें वीडियो-
कुत्ते को निगलने के बाद अजगर दर्द से छटपटाने लगता है और वह अपने शिकार को बाहर उगलने की कोशिश करने लगता है. अजगर अपने मुंह से शिकार को बाहर निकलता है, जिससे उसके पेट में मौजूद शिकार धीरे-धीरे बाहर आता हुआ दिखाई देता है. काफी मशक्कत के बाद आखिरकार अजगर के मुंह से कुत्ता बाहर निकल आता है, इसके बाद अजगर को थोड़ी राहत महसूस होती है और वो वहां से जाने लगता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2021 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

