वायरल

टीवी देखते समय स्क्रीन पर दिखी चिड़िया तो बिल्ली ने छलांग लगाकर किया अटैक, फिर जो हुआ... Viral Video देख हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

वायरल वीडियो में एक बिल्ली बड़े ही आराम से बैठकर टीवी देख रही होती है, लेकिन तभी स्क्रीन पर चिड़िया दिखाई देती है और बिल्ली बिना सोचे-समझे ऊंची छलांग लगाती है और चिड़िया पर अटैक करती है, जिसके बाद वो धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ती है.

टीवी देखते समय स्क्रीन पर दिखी चिड़िया तो बिल्ली ने छलांग लगाकर किया अटैक, फिर जो हुआ... Viral Video देख हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
बिल्ली ने चिड़िया पर किया अटैक (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन पशु-पक्षियों के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इनमें कई वीडियो देखकर हमें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है. अगर बात करें बिल्लियों (Cats) की तो बिल्ली (Cat) मौसी के कई मजेदार और दिलचस्प वीडियो आपने देखे ही होंगे. इसी कड़ी में एक बिल्ली का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यकीनन आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. दरअसल, वायरल वीडियो में एक बिल्ली बड़े ही आराम से बैठकर टीवी देख रही होती है, लेकिन तभी स्क्रीन पर चिड़िया (Bird) दिखाई देती है और बिल्ली बिना सोचे-समझे ऊंची छलांग लगाती है और चिड़िया पर अटैक करती है, जिसके बाद वो धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ती है. बिल्ली के जमीन पर गिरते ही पास में आराम फरमा रहा कुत्ता चौंक कर यहां वहां देखने लगता है और वह कुछ समझ नहीं पाता है कि आखिर हुआ क्या है.

इस वीडियो को @buitengebieden_ नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 151.7K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इस वीडियो को देखकर लोगों ने हैरान करने वाले कमेंट्स भी किए हैं. अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- इसलिए मेरी बिल्ली टैबलेट देखती है टीवी नहीं, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- बहुत मजेदार. यह भी पढ़ें: कुत्ते और बिल्ली ने एक साथ स्कूटर की सवारी कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, मनोरंजक वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली बड़े ही मजे से एक कुत्ते के साथ बैठकर टीवी देख रही है. टीवी देखते समय अचानक स्क्रीन पर चिड़िया दिखाई देती है. बिल्ली को लगता है कि वो असली चिड़िया है, लिहाजा चिड़िया को देखते ही वो जोर से छलांग लगाती है, लेकिन टीवी पर छलांग लगाते ही बिल्ली मौसी जोर से जमीन पर गिर जाती है. यह वीडियो इतना मजेदार है कि आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2021 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).