VIDEO: गुजरात के वडोदरा में हिंदू बच्चों से पढ़वाया गया नमाज? विधायक शैलेश मेहता ने जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी से की शिकायत
Photo- X

Gujarat News: गुजरात के वडोदरा स्थित एक आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों द्वारा रूमाल बांधकर नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, स्थानीय विधायक शैलेश मेहता ने जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी से इस घटना की शिकायत कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है. उनका आरोप है कि हिंदू बच्चों को त्योहारों पर पाठ पढ़ाते समय नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया, जबकि ईद की नमाज पढ़ाना पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं था. यह घटना डभोई करनाली के आंगनवाड़ी केंद्र का बताया जा रहा है.

गुजरात के वडोदरा में हिंदू बच्चों से पढ़वाया गया नमाज?