टीवी

Weird Hindi Daily Soaps: ट्विटर पर वायरल हो रहा है टीवी शो 'इश्क में मर्जावां' का एक अजीब सीन, यूजर्स उड़ा रहे हैं मजाक, देखें वीडियो

इंडियन डेली सोप्स में कुछ कुछ ऐसे इंसिडेंट्स होते हैं जिन्हें हजम कर पाना बहुत ही मुश्किल है. टीवी सीरियल में कुछ सीन तो ऐसे दिखाए जाते हैं जिनका न सिर होता है न पैर, उसके बाद भी दर्शक उस शो को दर्शक बहुत ही चाव से देखते हैं.

Weird Hindi Daily Soaps: ट्विटर पर वायरल हो रहा है टीवी शो 'इश्क में मर्जावां' का एक अजीब सीन, यूजर्स उड़ा रहे हैं मजाक, देखें वीडियो
हेली शाह बैग में गिरते हुए, (फोटो क्रेडिट्स: ट्विटर)

इंडियन डेली सोप्स (Indian Daily Soaps) में कुछ कुछ ऐसे इंसिडेंट्स होते हैं जिन्हें हजम कर पाना बहुत ही मुश्किल है. टीवी सीरियल में कुछ सीन तो ऐसे दिखाए जाते हैं जिनका न सिर होता है न पैर, उसके बाद भी दर्शक उस शो को दर्शक बहुत ही चाव से देखते हैं. जबकि उन्हें पता होता है कि ऐसा कुछ भी रियल लाइफ में नहीं हो सकता. टीवी शो इश्क में मर्जावां का सीजन-2 शुरू हो चुका है. इस शो में लीड रोल में हेली शाह है. सोशल मीडिया पर इस शो का एक सीन तेजी से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: 'लैंड करा दे भाई' फनी पैराग्लाइडिंग वीडियो वायरल, ट्विटर यूजर्स ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर लिखे चुटकुले

वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में अचानक से हेली शाह को चक्कर आ जाता है और वो दीवार से जाकर टकरा जाती है. जिसके बाद वो जमीन पर पड़े बड़े से बैग में जाकर गिर जाती है. ये सीन बड़ा ही अजीब है. इस वीडियो क्लिप का ट्विटर यूजर्स बहुत मजाक उड़ा रहे हैं.

देखें वीडियो:

देखें पोस्ट:

इस वीडियो क्लिप को 21 सितंबर को शेयर किया गया था, तबसे इसे 471.4 हजार व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर लोग अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं और सोशल मीडिया पर इससे जुड़े जोक्स और मीम्स भी वायरल हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).