VIDEO: क्या बाइडेन किसी दूसरी महिला को अपनी पत्नी जिल समझकर 'किस' करने वाले थे? वीडियो वायरल होने पर लोगों ने उठाए सवाल
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह किसी अन्य महिला को अपनी पत्नी समझकर किस करने जा रहे थे. हालांकि,फर्स्ट लेडी जिल ने समय रहते उन्हें ऐसा करने से रोक दिया.
Joe Biden Viral Video: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह किसी अन्य महिला को अपनी पत्नी समझकर किस करने जा रहे थे. हालांकि,फर्स्ट लेडी जिल ने समय रहते उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. वायरल वीडियो में बाइडेन को नीले रंग का शूट पहने हुए एक महिला से बात करते देखा जा सकता है. इस दौरान वह महिला के तरफ झुक जाते हैं, जैसे कि वह उसे चूमने वाले हों. फिर अचानक से जिल वहां पहुंचती हैं और दोनों के बीच हस्तक्षेप करती हैं.
यह वीडियो ऐसे वक्त में सामने आया है, जब कई मीडिया आउटलेट्स ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि जो बाइडेन 2024 के राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो सकते हैं. क्योंकि 81 वर्षीय जो बाइडेन कथित तौर पर अपने पार्टी डेमोक्रेटिक सहयोगियों से दबाव का सामना कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Joe Biden infected with Covid 19: जो बाइडेन कोविड 19 से संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट
क्या बाइडेन किसी दूसरी महिला को अपनी पत्नी जिल समझकर 'किस' करने वाले थे?
Biden almost kissed the wrong woman before Jill stepped in and saved him. He’s sharp as a tack. pic.twitter.com/0lLKhKUwDp
— @amuse (@amuse) July 18, 2024
'एक्स' पर इस वीडियो को देखने के यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि बाइडेन बहुत तेज हैं. उन्होंने लगभग गलत महिला को चूम लिया था, लेकिन जिल ने बीच में आकर उसे बचा लिया. दूसरे ने लिखा कि जो बाइडेन ने एक अन्य महिला को अपनी पत्नी समझकर लगभग चूम लिया था. इस आदमी की उंगलियों हमेशा परमाणु बटन प रहती हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि जो बाइडेन गलत महिला को चूमने वाले थे और तभी जिल बाइडेन उन्हें बचाने के लिए दौड़कर आईं. यह बद से बदतर होते जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

