वायरल

Viral Video: महिला ने अपने नंगे हाथों से मधुमक्खी कॉलोनी को किया स्थानांतरित, वीडियो देख लोग हो गए दंग

सोशल मीडिया पर एक अविश्वनीय वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान है.यह वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में एक महिला अपने नंगे हाथों से मधुमक्खियां उठाती हुई नजर आ रही है. इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में एक मधुमक्खी पालक को एक कॉलोनी स्थानांतरित करते हुए दिखाया गया है....

Viral Video: महिला ने अपने नंगे हाथों से मधुमक्खी कॉलोनी को किया स्थानांतरित, वीडियो देख लोग हो गए दंग
मधुमक्खियों को हाथ से हटाती महिला (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अविश्वनीय वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान है.यह वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में एक महिला अपने नंगे हाथों से मधुमक्खियां उठाती हुई नजर आ रही है. इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में एक मधुमक्खी पालक को एक कॉलोनी स्थानांतरित करते हुए दिखाया गया है. वीडियो को इंस्टाग्राम पेज टेक्सास बीवर्क्स से शेयर किया गया है, जिसे मधुमक्खी पालक एरिका थॉम्पसन द्वारा मैनेज किया जाता है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है,'किसी के बैकयार्ड में इस मेज पर मधुमक्खियों का झुंड बस गया और मुझे उन्हें हटाने के लिए बुलाया गया!” यह भी पढ़ें: Man Transporting Thousands of Bees on his Arm: अपनी मुट्ठी में रानी और भुजा में मधुमक्खियों के झुंड को स्थानांतरित करते शख्स का वीडियो वायरल

वीडियो शुरू होते ही दिखाई देता है कि मधुमक्खियों की कॉलोनी एक टेबल के नीचे स्थित है. फिर थॉम्पसन को हलके हाथों से और सावधानी से मधुमक्खियों को पकड़कर उन्हें एक बॉक्स में डालते हुए देखा जा सकता है. अंत में थॉम्पसन सफलतापूर्वक कॉलोनी को मधुमक्खी के डिब्बे में ले जाने में कामयाब हो जाती हैं.

देखें वीडियो:

वीडियो कुछ दिन पहले शेयर किया गया है. पोस्ट किए जाने के बाद से, इसे 5.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और संख्या तेजी से बढ़ रही है. इस वीडियो पर हजारों कमेंट्स भी किए गए हैं. वीडियो के अंत में कहा जाता है,"मधुमक्खियों को बचाकर इनसे मैं इमोशनल कनेक्शन फील करती हूँ.. मुझे उम्मीद है कि यह वाइब कल भी मेरे साथ रहेगी. आप सर्वश्रेष्ठ हैं!" एक इंस्टाग्राम यूजर लिखा. "आप इस लुक को इतना आसान बनाती हैं। मुझे यकीन है कि यह इतना आसान नहीं है. इंटरनेट पर लगातार यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2021 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).