Viral Video: जुगाड़ तकनीक की मदद से शख्स ने स्कूटर को कर दिया लंबा, फिर दोस्तों के साथ राइड का लिया मजा
देसी जुगाड़ का जबरदस्त उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने स्कूटर को देसी जुगाड़ की मदद से लंबा कर दिया और फिर दोस्तों के साथ राइड का लुत्फ उठाता नजर आया.
Desi Jugaad Viral Video: इस दुनिया में कोई ऐसी समस्या नहीं है, जिसका कोई समाधान न हो. कई लोग समय-समय पर अपने जुगाड़ू दिमाग से किसी न किसी समस्या का हल निकाल ही लेते हैं और लोगों को आश्चर्यचकित कर देते हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि जुगाड़ (Jugaad) के मामले में हिंदुस्तानियों का कोई जवाब नहीं है, लेकिन इस मामले में दुनिया के दूसरे लोग भी पीछे नहीं हैं. देसी जुगाड़ का जबरदस्त उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने स्कूटर (Scooter) को देसी जुगाड़ की मदद से लंबा कर दिया और फिर दोस्तों के साथ राइड का लुत्फ उठाता नजर आया.
इस्टांग्राम पर इस वीडियो को amazingtaishun नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये जुगाड़ है तो सॉलिड लेकिन इस पर खतरा भी बराबर है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- इस स्कूटर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे इसे दो स्कूटर जोड़कर बनाया गया हो. यह भी पढ़ें: Desi Jugaad Viral Video: गर्मी से बचने के लिए शख्स ने भिड़ाया तगड़ा जुगाड़, देखकर चकरा जाएगा माथा
जुगाड़ की मदद से शख्स ने स्कूटर को कर दिया लंबा
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लड़के एक लंबे से स्कूटर पर बैठकर मजे से राइड का लुत्फ उठा रहे हैं. इसकी सबसे खास बात तो यह है कि इसके बीच में जो फुट स्टेप होती है, उसे बहुत लंबा कर दिया गया है. इस फुट स्टेप वाली जगह पर स्टूल रखे हैं और जो शख्स स्कूटर चला रहा है वो भी स्टूल पर ही बैठा है. भले ही दिखने में यह जुगाड़ थोड़ा अजीब दिख रहा है, लेकिन लोग शख्स के टैलेंट की सराहना भी कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2024 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

