वायरल

Desi Jugaad Viral Video: गर्मी से बचने के लिए शख्स ने भिड़ाया तगड़ा जुगाड़, देखकर चकरा जाएगा माथा

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे. वीडियो में एक शख्स ने गर्मी से बचने का ऐसा सॉलिड जुगाड़ लगाया, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.

Desi Jugaad Viral Video: गर्मी से बचने के लिए शख्स ने भिड़ाया तगड़ा जुगाड़, देखकर चकरा जाएगा माथा
गर्मी से बचने का सॉलिड जुगाड़ (Photo Credits: Instagram)

Desi Jugaad Viral Video: जब भी देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) की बात होती है तो उसमें सबसे पहले भारतीयों का नाम आता है. जी हां, जुगाड़ (Jugaad) के मामले में हम इंडियंस का कोई मुकाबला नहीं है और इससे जुड़े उदाहरण भी समय-समय पर देखने को मिलते रहते हैं. लोग अक्सर किसी न किसी परेशान का कोई न कोई हल निकाल ही लेते हैं. खासकर, गर्मियों के मौसम में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जुगाड़ लगातें हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे. वीडियो में एक शख्स ने गर्मी से बचने का ऐसा सॉलिड जुगाड़ लगाया, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर maximum_manthan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे सात लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- इस लेवल का जुगाड़ मैंने अपने जीवन में पहली बार ही देखा है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- भाई ने इतना मेहनत की और लाइट अपनी छुट्टी लेकर चला गया. यह भी पढ़ें: Desi Jugaad Viral Video: गर्मी से बचने का जबरदस्त देसी जुगाड़, शख्स ने पुरानी टीवी को बना दिया कूलर

गर्मी से बचने का तगड़ा जुगाड़

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Max-manthan (@maximum_manthan)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने बिस्तर पर लेटा हुआ है, लेकिन वो हल्का-फुल्का भीगा हुआ है. इसी दौरान जब कैमरा दूसरी ओर घूमता है तो नजर आता है कि कमरे में कूलर और स्टैंड फैन के अलावा एक टेबल पर स्प्रे वाली मशीन लगी है. इस स्प्रे करने वाली मशीन के ऊपर से पानी आ रहा है, जो शख्स के बदन को भीगा रहा है. इस जुगाड़ को देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2024 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).