वायरल

Viral Video: गैंडे को आया गुस्सा तो उसे मसाज देने लगा फोटोग्राफर, पल भर में शांत हो गया जानवर

एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फोटोग्राफर और गैंडा नजर आ रहे हैं. गैंडे को गुस्सा आ जाता है, जिसके बाद शख्स उसे मसाज देने लगता है ताकि उसका गुस्सा शांत हो जाए और कुछ देर बाद ऐसा ही होता है. मसाज देने के बाद गैंडा शांत हो जाता है.

Viral Video: गैंडे को आया गुस्सा तो उसे मसाज देने लगा फोटोग्राफर, पल भर में शांत हो गया जानवर
गैंडे को मसाज देकर शांत करता फोटोग्राफर (Photo Credits: Twitter)

Rhino Viral Video: वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर्स (Wildlife Photographer) अक्सर जंगली जानवरों (Wild Animals) के जीवन को करीब से फिल्माने के लिए खुद को जोखिम में डालने तक को तैयार रहते हैं. जंगलों में जाकर ये फोटोग्राफर्स जंगली जानवरों की तस्वीरें और वीडियो अपने कैमरे में कैद करते हैं. हालांकि इस दौरान कई जानवरों से उनका आमना-सामना भी हो जाता है, जबकि कुछ जानवर उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. इस बीच एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक फोटोग्राफर और गैंडा (Rhino) नजर आ रहे हैं. गैंडे को गुस्सा आ जाता है, जिसके बाद शख्स उसे मसाज देने लगता है ताकि उसका गुस्सा शांत हो जाए और कुछ देर बाद ऐसा ही होता है. मसाज देने के बाद गैंडा शांत हो जाता है.

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर को अपनी जान बचाने के लिए विशालकाय गैंडे को मसाज देते देखा जा रहा है, जिसे देख यूजर्स की आंखें फटी की फटी रह गई हैं. इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Angry Rhino Chases Safari Car: गुस्साए गैंडे ने कई किलोमीटर तक सफारी का किया पीछा, शॉकिंग वीडियो वायरल

देखें वीडियो-

वीडियो देखकर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- यह एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे जानवर लोगों को समझ सकते हैं. दूसरे यूजर ने कहा है कि इस गैंडे का इतना प्यारा वीडियो उसने आज तक नहीं देखा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फोटोग्राफर गैंडे के पेट की मसाज करता है और देखते ही देखते गैंडे का गुस्सा शांत हो जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2023 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).