Viral Video: रील की ये कैसी सनक? पहाड़ों में लगी आग के बीच वीडियो बनाने में मशगूल दिखी लड़की
सोशल मीडिया पर छाने का चस्का लोगों पर किस कदर सवार है, इसका अंदाजा आप वायरल हो रहे इस वीडियो से लगा सकते हैं, जिसमें पहाड़ों में लगी आग के बीच एक लड़की रील बनाने में कितनी मशगूल नजर आ रही है.
Reel Making Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में अधिकांश लोग ऐसे हैं, जिनपर रील्स (Reels) बनाने की धुन हर वक्त सवार रहती है, इसलिए वो कहीं भी, किसी भी समय रील्स बनाने का मौका अपने हाथ से जाने नहीं देते हैं. रील्स बनाने के लिए ये लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. कई बार तो रील्स बनाने के दौरान वो ये नहीं सोचते हैं कि उनकी एक गलती भी घातक साबित हो सकती है. सोशल मीडिया पर छाने का चस्का लोगों पर किस कदर सवार है, इसका अंदाजा आप वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) से लगा सकते हैं, जिसमें पहाड़ों में लगी आग के बीच एक लड़की रील बनाने में मशगूल नजर आ रही है.
इस वीडियो को @askbhupi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 17k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- जय हो दीदी, यही सब करने के लिए दुनिया में आई हो, जबकि दूसरे ने लिखा है- लड़की और आग दोनों बराबर है, कुछ नहीं होगा. यह भी पढ़ें: Viral Video: रील बनाने के लिए समंदर की लहरों में ले गए कार, हुआ कुछ ऐसा... लड़कों पर हो गई एफआईआर
पहाड़ों में लगी आग के बीच रील्स बनाती लड़की
आग तो लगती रहेगी, पहले रील बना लेती हुं 😭😂 pic.twitter.com/ykEH3G8riY
— bhUpi PnWr (@askbhupi) June 24, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की पहाड़ों में लगी आग के सामने डांस करके रील बनाने में जुटी हुई है. आग धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन लड़की को बस रील बनाने से मतलब है. लड़की कभी आग के करीब जाती है तो कभी रोड़ के बीच जाकर डांस करती है. आग के बीच उसका पूरा ध्यान सिर्फ रील बनाने पर केंद्रित है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2024 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

