वायरल

Viral Video: मैक्सिकन चिड़ियाघर में आगंतुक ने बंदर के सामने किया मैजिक ट्रिक, जादू देखकर मंकी की आंखें रह गई भौचक्की

जादू ट्रिक्स (Magic Tricks) सभी उम्र के लोगों को आकर्षित और विस्मित कर सकते हैं. बच्चा हो या बड़ा, जब कोई कान से सिक्का निकालता है तो खुशी से ताली बजाता है. अब मेक्सिको के एक चिड़ियाघर के एक बंदर ने ऐसा ही एक्सप्रेशन दिखाया है और इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मनमोहक जानवर का हैरान कर देने वाला चेहरा आपका दिन जरूर बना देगा....

Viral Video: मैक्सिकन चिड़ियाघर में आगंतुक ने बंदर के सामने किया मैजिक ट्रिक, जादू देखकर मंकी की आंखें रह गई भौचक्की
जादू देखकर बंदर रह गया दंग (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: जादू ट्रिक्स (Magic Tricks) सभी उम्र के लोगों को आकर्षित और विस्मित कर सकते हैं. बच्चा हो या बड़ा, जब कोई कान से सिक्का निकालता है तो खुशी से ताली बजाता है. अब मेक्सिको के एक चिड़ियाघर के एक बंदर ने ऐसा ही एक्सप्रेशन दिखाया है और इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मनमोहक जानवर का हैरान कर देने वाला चेहरा आपका दिन जरूर बना देगा. शुरुआत में टिकटॉक पर शेयर किए गए इस वीडियो में मैक्सिमिलियानो इबारा (Maximiliano Ibarra) नाम के एक शख्स बंदर को जादू ट्रिक्स दिखाते हुए नजर आ रहा है. विजिटर के सिंपल मैजिक ट्रिक को देखकर बंदर ऐसे कूदने लगता है जैसे उसने पता नहीं क्या देख लिया हो. यह भी पढ़ें: Monkey Steals Mobile: पालतू बंदर ने दिखाई हाथ की सफाई, मोबाइल फोन चुराकर ऐसे किया मालिक को परेशान

ट्रिक देखने के बाद, बंदर पूरी तरह से चकरा गया और विश्वास न होने का जबरदस्त रिएक्शन देता है. डेलीमेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको सिटी के चैपलटेपेक चिड़ियाघर (Chapultepec Zoo) में मधुर बातचीत रिकॉर्ड की गई.

देखें वीडियो:

वीडियो को  टिक टॉक पर 1.6 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और कमेंट सेक्शन में लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. लोगों ने वीडियो को बहुत पसंद किया और व्यक्त किया कि बंदर के रिएक्शन से यह लग रहा है जैसे वो ये कहने की कोशिश कर रहा हो कि "यह क्या टोना है?"

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2022 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).