वायरल

Viral Video: कबूतर और बिल्ली की अनोखी दोस्ती, एक-दूसरे के साथ मस्ती भरे अंदाज में खेलते आए नजर

सोशल मीडिया पर कबूतर और बिल्ली मौसी की दोस्ती का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों का दिल पिघल रहा है. वीडियो में सड़क पर लेटी बिल्ली के पास एक कबूतर पहुंचता है, फिर दोनों जिगरी दोस्त की तरह मस्त अंदाज में खेलने लगते हैं.

Viral Video: कबूतर और बिल्ली की अनोखी दोस्ती, एक-दूसरे के साथ मस्ती भरे अंदाज में खेलते आए नजर
कबूतर और बिल्ली की दोस्ती (Photo Credits: X)

Viral Video: वैसे तो बिल्ली मौसी चूहों के अलावा कई जीवों से पंगा लेने में माहिर होती है, लेकिन कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल होता है. अगर हम बात करें बिल्ली और कबूतर की दोस्ती की तो एक पल के लिए आपको यकीन नहीं होगा, क्योंकि बिल्ली (Cat) किसी कबूतर (Pigeon) या पक्षी को देखते ही शिकार के लिए उस पर झपट्टा मार देती है, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर कबूतर और बिल्ली मौसी की दोस्ती का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख लोगों का दिल पिघल रहा है. वीडियो में सड़क पर लेटी बिल्ली के पास एक कबूतर पहुंचता है, फिर दोनों जिगरी दोस्त की तरह मस्त अंदाज में खेलने लगते हैं.

इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- सड़क पर दोस्त... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 4.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: बिल्ली के पंजा मारते ही फर्श पर गोल-गोल घूमने लगा कुत्ता, मजेदार वीडियो देख बन जाएगा दिन (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली सड़क पर आराम से लेटी हुई है, तभी उसके पास एक कबूतर पहुंचता है. कबूतर जिस तरह से बेखौफ होकर बिल्ली के पास जाता है, उससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता है. कबूतर पहले तो बिल्ली को चोंच से मारकर उठाने की कोशिश करता है, लेकिन फिर बिल्ली उसे पकड़ लेती है और कबूतर को पकड़कर लेटी रहती है. दोनों की मस्ती का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2023 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).