Viral Video: अंकल-आंटी साइकिल पर सवार होकर निकले सैर करने, फिर जो हुआ… उसे देख हंसी से लोटपोट हो जाएंगे आप
एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अंकल-आंटी साइकिल पर सवार होकर सैर करने के लिए निकले हैं, लेकिन रास्ते में कुछ ऐसा हो जाता है जिसे देखकर आप हंसा से लोटपोट हो जाएंगे. दरअसल, इस वीडियो का क्लाइमैक्स इतना लाजवाब है कि चेहरे पर हंसी आना लाजमी है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) मजेदार वीडियोज (Funny Video) से भरा पड़ा है और आए दिन हंसाने-गुदगुदाने वाले कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हे देखकर हंसते-हंसते लोग लोटपोट भी हो जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अंकल-आंटी (Uncle Aunty) साइकिल (Cycle) पर सवार होकर सैर करने के लिए निकले हैं, लेकिन रास्ते में कुछ ऐसा हो जाता है जिसे देखकर आप हंसा से लोटपोट हो जाएंगे. दरअसल, इस वीडियो का क्लाइमैक्स इतना लाजवाब है कि चेहरे पर हंसी आना लाजमी है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘chutiyapa’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे न सिर्फ लोग व्यापक तौर पर शेयर कर रहे हैं, बल्कि इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 362,393 व्यूज मिल चुके हैं और लोग बार-बार इसे देखना पसंद कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: लड़के से मोबाइल छीनकर तोता हुआ फरार, उड़ते हुए बनाया मन को मोह लेने वाला वीडियो (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग आदमी अपनी पत्नी को साइकिल पर पीछे बैठाकर आराम से सैर पर निकला है. दोनों आराम से सड़क पर साइकिल से जा ही रहे होते हैं कि तभी एक कुत्ता दिख जाता है, जिसे देखने के बाद शख्स तेजी से साइकिल चलाने लगता है. तेजी से साइकिल चलाने के कारण वो सामने नहर को नहीं देख पाता हैं और उसका संतुलन बिगड़ जाता है. इसके बाद शख्स साइकिल से कूद कर उतर जाता है, लेकिन उनकी पत्नी साइकिल समेत नहर में गिर जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2021 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

