वायरल

Viral Video: प्यासी बिल्ली को पानी पीते देख कछुए को आया गुस्सा, ऐसे करने लगा उसे रोकने की कोशिश

एक मनमोहक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्यासी बिल्ली पानी पीती हुई नजर आ रही है, जिससे वहां मौजूद कछुए को गुस्सा आ जाता है और वो उसे पानी पीने से रोकने की कोशिश करता है.

Viral Video: प्यासी बिल्ली को पानी पीते देख कछुए को आया गुस्सा, ऐसे करने लगा उसे रोकने की कोशिश
बिल्ली को पानी पीने से रोकता कछुआ (Photo Credits: X)

Viral Video: वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wild Life Lovers) अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर स्क्रॉल करते हुए जानवरों (Animals) और पक्षियों (Birds) से जुड़े वीडियो देखना पसंद करते हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि जंगली जानवरों की लड़ाई से जुड़े वीडियो काफी विचलित करने वाले होते हैं, जबकि दूसरी तरफ कई ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं, जिन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और दिन मजेदार बन जाता है. खासकर, नन्हे जानवरों के बीच की खट्टी-मीठी नोकझोंक काफी पसंद आती है. इसी कड़ी में एक मनमोहक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक प्यासी बिल्ली (Cat) पानी पीती हुई नजर आ रही है, जिससे वहां मौजूद कछुए (Turtle) को गुस्सा आ जाता है और वो उसे पानी पीने से रोकने की कोशिश करता है.

इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मेरे घर में पीना बंद करो. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 417.8k व्यूज मिल चुके हैं और यह लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है. यह भी पढ़ें: पानी में घात लगाकर बैठे कछुए ने किया सांप पर अटैक, पल भर में नागराज को बना लिया अपना शिकार (Watch Viral Video)

बिल्ली को पानी पीने से रोकने लगा कछुआ

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी में एक कछुआ मौजूद है और वहीं पर आकर एक प्यासी बिल्ली गट-गट करके पानी पीने लगती है. बिल्ली को अपने इलाके में पानी पीते देख कछुए को गुस्सा आ जाता है और वो उसे रोकने की कोशिश करने लगता है. आप देख सकते हैं कि किस तरह से कछुआ बिल्ली के मुंह के पास जाकर बार-बार उसे पानी पीने से रोकने की कोशिश करता है, जबकि बिल्ली उसे नजरअंदाज करते हुए पानी पीने में मशगुल दिखाई देती है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).