Viral Video: खुद की जान बचाने के लिए बाइसन ने किया धोखा, अपने झुंड के साथी को भेड़ियों के आगे धकेल कर भाग निकला
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइसन खुद की जान बचाने के लिए अपने झुंड के साथी के साथ धोखा करते हुए उन्हें भेड़ियों के झुंड का आगे धकेल कर भाग निकलता है, जिसके बाद भेड़िये नोच-नोचकर उसका शिकार कर लेते हैं.
Viral Video: जंगल की दुनिया से आए दिन रोंगटे खड़े करने वाले वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें से ज्यादातर वीडियो शिकार और लड़ाई से जुड़े होते हैं. हालांकि झुंड के किसी जानवर पर अगर मुसीबत आ जाती है तो उसे बचाने के लिए पूरा झुंड शिकारी का सामना करने के लिए तैयार हो जाता है, ताकि वो अपने साथी की जान बचा सकें. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बाइसन (Bison) खुद की जान बचाने के लिए अपने झुंड के साथी के साथ धोखा करते हुए उन्हें भेड़ियों (Wolves) के झुंड का आगे धकेल कर भाग निकलता है, जिसके बाद भेड़िये नोच-नोचकर उसका शिकार कर लेते हैं.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बाइसन बचने के लिए अपने झुंड के युवा सदस्य को भेड़ियों के पास फेंक देता है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 6.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर बकरी की हुई दर्दनाक मौत, शख्स चाहता तो बच सकती थी बेजुबान की जान
अपने साथी को भेड़ियों के आगे धकेल कर भागा बाइसन
Bison throws the young member of its herd to the wolves to escape. pic.twitter.com/BytybtBAj8
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) November 22, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइसन के पीछे भेड़ियों का झुंड लगा हुआ है और उससे बचने के लिए वो दौड़ लगा रहा है. इतने में एक बड़ा बाइसन पीछे से तेज रफ्तार में दौड़ता हुआ आता है और अपने साथी को धक्का मारकर भेड़ियों के झुंड के आगे गिराकर तेज रफ्तार से वहां से भाग निकलता है. अपने जिस साथी को बाइसन धक्का मार देता है, भेड़ियों का पूरा झुंड उसे घेर लेता है और उसका शिकार करने लगता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2024 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

