Viral Video: तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर बकरी की हुई दर्दनाक मौत, शख्स चाहता तो बच सकती थी बेजुबान की जान
सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि इंसानियत खत्म हो गई है. वीडियो में एक बेजुबान बकरी की जान बेमतलब चली गई.
Viral Video: आज के इस आधुनिक दौर में जहां इंसानियत पूरी तरह से खत्म होती दिख रही है तो वहीं कुछ लोग इंसानियत के धर्म को आज भी निभा रहे हैं. हालांकि ज्यादातर लोग अपने फायदे के लिए इंसानियत को ताक पर रखने से भी बाज नहीं आते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि इंसानियत (Humanity) खत्म हो गई है. वीडियो में एक बेजुबान बकरी की जान बेमतलब चली गई. शख्स ने अगर जरा सी इंसानियत दिखाई होती तो उसकी जान बच सकती थी. यह दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर zeeshanpathan6547 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- कर्मचारी नहीं तो वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स बकरी की जान बचा सकता था. वहीं दूसरे ने लिखा है- जरा सी इंसानियत होती तो इस बेजुबान की जान बच जाती. यह भी पढ़ें: Viral Video: जान जोखिम में डालकर दादर रेलवे स्टेशन की रेलिंग से निकलते यात्रियों का क्लिप वायरल- वीडियो देख भड़के लोग
ट्रेन की चपेट में आकर हुई बकरी की मौत
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी ट्रेन को हरी झंडी दिखा रहा है, लेकिन तभी पटरियों पर एक बकरी आ जाती है. इस दौरान अगर शख्स चाहता तो अपने हाथों से बकरी को खींचकर उसकी जान बचा सकता था, लेकिन शख्स बकरी को नजरअंदाज कर देता है. ऐसे में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर बकरी की जान चली जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2024 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

