Viral Video: जंगल में भालू के पीछे तूफानी रफ्तार से दौड़ता दिखा बाघ, पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया हैरान करने वाला नजारा
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिकारी बाघ को भालू का पीछा करते हुए देखा गया. जंगल सफारी के दौरान कुछ पर्यटकों ने इस रोमांचक नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जंगल (Forest) से जुड़े वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं, जो कई बार रोमांचक होते हैं तो कई बार लोगों को हैरत में डालने वाले होते हैं. खासकर, जंगल सफारी (Jungle Safari) के दौरान पर्यटकों (Tourists) के आंखों के सामने जानवरों से जुड़े कई ऐसे नजारे आ जाते हैं, जिन्हें देख उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पाता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शिकारी बाघ (Tiger) को भालू (Bear) का पीछा करते हुए देखा गया. जंगल सफारी के दौरान कुछ पर्यटकों ने इस रोमांचक नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसमें बाघ तूफानी रफ्तार से भालू का पीछा कर रहा था.
इस वीडियो को एक्स पर @WildLense_India नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- पीलीभीत टाइगर रिजर्व में एक बार फिर अद्भुत नजारा. एक भालू का पीछा करता बाघ. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- जंगल सफारी के दौरान ऐसा नजारा कम ही देखने को मिलता है, जबकि दूसरे ने लिखा है- शानदार नजारा. यह भी पढ़ें: जंगल सफारी के दौरान अचानक झाड़ियों से निकलकर बाघ ने मारा गाय पर झपट्टा, पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया नजारा (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Amazing Sightings again at Pilibhit Tiger Reserve
Tiger chasing sloth in a wonderful habitat. Watch till the end.
Credits mentioned pic.twitter.com/6m922Bkuno
— WildLense® Eco Foundation 🇮🇳 (@WildLense_India) April 2, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पर्यटक जंगल सफारी पर निकले हैं और जंगल की सैर के दौरान अचानक उनके सामने ऐसा नजारा दिखाई देता है, जिसे देख वो दंग रह जाते हैं. दरअसल, जंगल में एक भालू के पीछे तूफानी रफ्तार से बाघ पड़ जाता है. भालू उससे अपनी जान बचाने के लिए बड़ी तेजी से भागता हुआ दिखाई देता है, जबकि बाघ भी उसके पीछे तूफानी रफ्तार से दौड़ता हुआ नजर आता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2024 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

